Curry Leaves For Long Hair: बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. बाल जितनी जल्दी झड़ते हैं उतनी ही जल्दी बढ़ते नहीं है जिससे सिर पर गंजापन नजर आने में देर नहीं लगती है. ऐसे में बालों को बढ़ाने (Hair Growth) के लिए लोग ना जाने क्या-क्या जतन करते हैं लेकिन हर क्रीम या तेल फायदेमंद ही हो ऐसा जरूरी नहीं है. खासतौर पर दिक्कत अगर अंदरूनी हो तो बाहरी उपाय कुछ खासा असर नहीं दिखाते हैं. ऐसे में यहां जानिए न्यूट्रिशनिस्ट शालिनी सुधाकर की बताई करी पत्ते की रेसिपी. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि बाल बढ़ाने के लिए करी पत्तों (Curry Leaves) का सेवन किया जा सकता है जिससे बाल बढ़ने में 30 दिनों में ही असर दिखने लगता है. आप भी करी पत्तों का सेवन कर बालों को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं. इस रेसिपी से बालों का झड़ना भी कम होगा.
बाल बढ़ाने के लिए कैसे करें करी पत्तों का इस्तेमाल
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि बालों की ग्रोथ को स्टिम्यूलेट करने में करी पत्ते बेहद कारगर साबित होते हैं. खासतौर से अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो नए बाल उगाने के लिए आप करी पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. करी पत्ते माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, इनमें जिंक, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है जो बाल बढ़ाने में मददगार है. ऐसे में करी पत्तों को सप्लीमेंट्स की तरह लिया जा सकता है. इन्हें छाछ या फिर सत्तू के साथ मिक्स करके खाया जाए तो ये पत्ते बालों के लिए चमत्कारी साबित होते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट करी पत्ते खाने के लिए अपनी मम्मी की एक रेसिपी यहां शेयर कर रही हैं –
दही, थोड़ा पानी और कुछ करी पत्ते यानी लगभग 20 करी पत्ते और एक चम्मच भुने चने का सत्तू लेकर पीस लें. सत्तू से बालों को एक्स्ट्रा प्रोटीन (Protein) मिल जाता है. इस तैयार मिश्रण को पीसकर छानें नहीं बल्कि पूरा का पूरा पी लें. यह लगभग 200 ml तक बनाएं. इस ड्रिंक को 30 दिनों तक दिन में एक बार पिएं. बालों पर असर नजर आने लगेगा.
कच्चे भी चबा सकते हैं करी पत्ते
रोजाना सुबह करी पत्तों को कच्चा भी चबाया जा सकता है. आप 12 से 15 करी पत्तों को अच्छे से साफ करके चबा सकते हैं. इन पत्तों के फायदे (Curry Leaves Benefits) बालों से लेकर पूरे शरीर को मिलते हैं.
सिर पर लगा भी सकते हैं करी पत्ते
बाल बढ़ाने के लिए करी पत्तों को सिर पर लगाया भी जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में नारियल का तेल लें और इस तेल में मुट्ठीभर करी पत्ते डाल लें. जब करी पत्ते चटकने लगें और पककर काले होने लगें तो आंच बंद कर दें. इस हल्के गर्म तेल को लेकर सिर पर मालिश करें. बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक इस तेल से मालिश की जा सकती है. इसे हफ्ते में 2 बाल लगाने पर असर नजर आने लगता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
3 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
6 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
20 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
23 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines