Almonds Benefits: अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत कुछ ड्राई फ्रूट्स खाकर करते हैं। उन्हीं में से एक ड्राई फ्रूट बादाम है। कई पोषक तत्वों से भरपूर बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये पाचन तंत्र को मजबूत करता है, महिलाओं को पीरियड्स क्रैम्प से राहत दिलाता है और साथ में ये स्किन और बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन बादाम का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए।
क्या कहती है रिपोर्ट्स
कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि एक दिन में 30 ग्राम यानी करीब 23 बादाम खाए जा सकते हैं। इतने बादाम खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलता है। अब आप पूछेंगे कि 23 ही बादाम क्यों? इतने बादाम खाने से शरीर को सही मात्रा में विटामिन, मिनिरल्स, फैट और प्रोटीन मिलता है लेकिन अगर इससे ज्यादा खाए गए तो शरीर में फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
ये भी पढे़ें- वजन घटाने से लेकर हड्डियों की मजबूती तक… बड़े काम का है ये बीज, जानें 5 फायदे
आयुर्वेद कितने बादाम खाने की देता है सलाह
भारत में 2-5 बादाम खाने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद में कहा जाता है कि बादाम गर्म होते हैं जिसकी वजह से व्यक्ति को वात और कफ दोष हो सकता है। अगर बादाम को भिगोकर नहीं खाया गया तो इससे शरीर में गर्मी होने लगती है जिसकी वजह से एसिडिटी और सूजन की समस्या हो सकती है। बादाम में विटामिन-ई, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, और मोनो सैचुरेटेड फैट मौजूद होते हैं जो दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
बादाम का सेवन कैसे करना चाहिए
बादाम को खाने का सबसे अच्छा तरीका इसे सादा खाना है क्योंकि इसमें नैचुरल ऑयल और प्रोटीन सबसे ज्यादा होता है। वहीं कुछ लोग इसे हल्का रोस्ट कर के भी खाते हैं लेकिन अगर बादाम को रोस्ट किया जाए तो इससे इसके कई पोषक तत्व मर जाते हैं।
कुछ लोग बादाम को रातभर पानी में भिगोकर भी खाते हैं। आप ये तरीका भी अपना सकते हैं। बादाम गर्म होता है और कई लोग इसे पचा नहीं पाते हैं ऐसे में उन लोगों को भिगोकर बादाम खाने चाहिए।
ये बी पढ़ें- खाली पेट अदरक का पानी पीने के 5 नुकसान, बीमारियों को खुद देंगे न्योता
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
50 mins agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 hr agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
2 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
4 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
5 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
6 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
22 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
23 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines