हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

60 की उम्र में आमिर खान ने बिना जिम जाए कैसे घटाया 18 किलो वजन? जानिए क्या है 'एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट' का सीक्रेट

Aamir Khan Diet Secret: फिट बॉडी आज के वक्त में किसी वरदान से कम नहीं है. इसके लिए लोग दिन-रात एक कर देते हैं. लेकिन आमिर खान ने 60 की उम्र में कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी डाइट फॉलो करने की कोशिश में लगा हुआ है. आइए जानते हैं उनके फिट रहने का सीक्रेट.

विज्ञापन
आमिर खान ने कैसे कम किया 18 किलो वजन? (Image: Social Media)

Aamir Khan Diet: अक्सर माना जाता है कि वजन कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना जरूरी है, लेकिन बॉलीवुड (Bollywood) के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने इस सोच को पूरी तरह बदलकर रख दिया है. 60 की उम्र के करीब पहुंच चुके आमिर खान ने बिना भारी कसरत और जिम जाए अपना करीब 18 किलो वजन कम कर सबको चौंका दिया है. उनका यह बदलाव सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि सही खानपान और लाइफस्टाइल का भी नतीजा है. आइए जानते हैं आखिर आमिर खान ने इतना वेट लॉस कैसे किया?

यह भी पढ़ें: झड़ते हैं बाल तो जानिए बालों को सबसे तेजी से बढ़ाने वाला तेल कौन सा है, हेयर फॉल को Hair Growth में बदल देगा यह ऑयल

आमिर खान का बदला हुआ लुक क्यों बना चर्चा का विषय

विज्ञापन

हाल ही में आमिर खान अपने नए, स्लिम और फिट अवतार में दुनिया के सामने नजर आए. उम्र के इस पड़ाव पर ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर ने खुद बताया कि उन्होंने वजन घटाने के लिए जिम में घंटों एक्सरसाइज नहीं की, बल्कि अपने खाने-पीने के तरीके में बदलाव किया. उनकी यह फिटनेस जर्नी उन लोगों के लिए बड़ी प्रेरणा है जो बढ़ती उम्र में हेल्दी रहना चाहते हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से पीछे रह जाते हैं.

क्या होती है एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट?

विज्ञापन

आमिर खान ने जिस डाइट को फॉलो किया, उसे एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट (Anti-inflammatory Diet) कहा जाता है. इससे आसान शब्दों में कहें तो यह डाइट शरीर के अंदर होने वाली सूजन को कम करने में मदद करती है. इस डाइट का मकसद सिर्फ वजन घटाना नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से ठीक और मजबूत बनाना है. इसमें चीनी, मैदा, प्रोसेस्ड फूड, शराब और रिफाइंड तेलों से दूरी बनाई जाती है. तब जाकर सेहत अच्छी बनती है. ये काम सुनने में भले ही आसान लगे, लेकिन इसे फॉलो करना काफी मुश्किल भी होता है. लेकिन कोई शख्स अगर तय कर लें कि उसे अपना वजन कम (Weight Loss) करना है, और वह इस रूटीन को अच्छे से फॉलो करने लगे, तो वह आसानी से अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है.

माइग्रेन से राहत और वजन घटने का डबल फायदा

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने यह डाइट अपनी पुरानी माइग्रेन (Migraine) की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए शुरू की थी. लेकिन धीरे-धीरे इसका असर उनके पूरे शरीर पर दिखने लगा. सिरदर्द में राहत के साथ-साथ उनका वजन भी अपने आप कम होने लगा. यह साबित करता है कि सही डाइट अपनाने से कई हेल्थ समस्याओं में एक साथ सुधार हो सकता है.

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह

विज्ञापन

सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, सूजन हमेशा बुरी नहीं होती. यह शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो घाव भरने और शरीर को ठीक करने में मदद करती है. परेशानी तब होती है जब यह सूजन लंबे समय तक बनी रहती है. हालांकि, इसे कंट्रोल करने के लिए सिर्फ डाइट नहीं, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल को संतुलित करना जरूरी है, जैसे समय पर खाना, अच्छी नींद और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज. अगर कोई शख्स इन चीजों पर ध्यान देगा तो बेशक वह अच्छी सेहत पा सकेगा.

इन बातों से रखें दूरी, तभी मिलेगा सही फायदा

विज्ञापन

वजन और सेहत सुधारने के लिए क्या न करें:

  • बहुत ज्यादा और अचानक कड़ी एक्सरसाइज न करें.
  • देर रात तक जागने की आदत से बचें.
  • जंक फूड और पैकेज्ड खाने से दूरी बनाएं.
  • दूसरों की डाइट देखकर खुद उसे अपाने से बचें.
  • खाना खाते समय मोबाइल और टीवी से दूरी रखें.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी जाना चाहते हैं सूरजकुंड मेला? यहां जानिए रास्ते, टिकट से लेकर सबकुछ

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola