Wrinkles Remedies: आयुर्वेदिक एक्सपर्ट मनोज दास ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा पर फाइन लाइंस नजर आने लगती है. इसके अलावा झुर्रियां और ओपन पोर्स की दिक्कत होती है. केमिकल वाले प्रोडकट्स का इस्तेमाल करने पर स्किन बेहतर होने के बजाय खराब होती चली जाती है. लेकिन, हमारे पास रखी कुछ चीजें ही स्किन को सबसे ज्यादा फायदा दे सकती हैं. यहां ऐसे ही एक तेल का जिक्र किया जा रहा है जिसे चेहरे पर लगाने से स्किन को टाइटनिंग (Skin Tightening) गुण मिलते हैं. जानिए एक्सपर्ट टाइट स्किन के लिए किस तेल को चेहरे पर लगाना चाहिए.
टाइट स्किन के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए
चेहरे की स्किन को टाइट बनाने के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट मनोज दास का कहना है कि अरंडी का तेल (Castor Oil) काम आ सकता है. अरंडी के तेल के गुण स्किन के शुरुआती रिंकल्स को दूर करते हैं.
कैसे करें इस तेल का इस्तेमाल
स्किन टाइटनिंग के लिए आपको अरंडी के तेल में बादाम का तेल मिलाना होगा. बादाम रोगन और अरंडी के तेल को मिक्स करके रात के समय इस तेल की 3 से 4 बूंदे चेहरे पर मलें. इस तेल का रोजाना इस्तेमाल करने पर स्किन को एंटी-एजिंग गुण मिलते हैं.
अरंडी के तेल के फायदे
- चेहरे पर अरंडी का तेल लगाने के कई फायदे हैं. अरंडी का तेल नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है. यह स्किन को जरूरी नमी प्रदान करता है.
- एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर अरंडी का तेल झुर्रियां दूर करता है. यह इलास्टिन के उत्पादन को बढ़ाता है.
- अरंडी के तेल से मुंहासों से राहत मिलती है. एक्ने की दिक्कत में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
- दाग-धब्बे और स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए इस तेल को लगाया जा सकता है.
- सनबर्न और सूजन की दिक्कत में अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – बालों का झड़ना रोकने के लिए कौन से बीज सबसे अच्छे हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया कौन से सीड्स हैं बेस्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
2 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
2 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
3 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
20 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines