हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे बनाएं एक्साइटिंग, इस तरह रिश्ते में बना रहेगा रोमांच और रोमांस

Long Distance Relationship: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में एकदूसरे को स्पेशल और इम्पोर्टेंट फील ना कराया जाए तो रिश्ता टूटने तक की नौबत पर आ जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह एकदूसरे को स्पेशल फील करवा सकते हैं आप.

विज्ञापन
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे बनाएं स्पेशल.

Relationship Tips: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में पार्टनर्स एकदूसरे से दूर रहते हैं और दोनों के बीच दिलों की ना सही लेकिन रास्तों की दूरियां होती हैं और इसीलिए यह रिलेशनशिप लॉन्ग डिस्टेंस होता है. अब बात करने का समय चाहे निकल भी जाए लेकिन हर दूसरे-तीसरे दिन और कई बार दूसरे-तीसरे महीने भी मिलना मुश्किल होता है. ऐसे में अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long Distance Relationship) में रोमांस और रोमांच बनाए रखना कई बार चैलेंजिंग हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि अपने रिलेशनशिप में एक्साइटमेंट बनाए रखनी है तो यहां जानिए क्या करें कि लॉन्ग डिस्टेंस होने पर भी आप एकदूसरे को एकदूजे के करीब महसूस कर सकें.

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे बनाएं एक्साइटिंग

एकदूसरे के लिए खाना ऑर्डर करना

आप दोनों एकदूसरे के लिए खाना ऑर्डर कर सकते हैं. इससे आप यह बता सकेंगे कि आपको एकदूसरे की चिंता है और यह आपकी लव लैंग्वेज हो सकता है. ऐसे में अगर वो कभी खुश हों, दुखी हों या फिर उदास हों तो आप उन्हें उनका कोई मनपसंद फूड ऑर्डर करके भेज सकते हैं.

विज्ञापन

वर्चुअल डेट्स प्लान करना

एकदूसरे के करीब महसूस करने के लिए आप वर्चुअल डेट्स (Virtual Dates) प्लान कर सकते हैं. आप एक ही समय पर एकसाथ कोई फिल्म या शो देख सकते हैं और साथ ही एकदूसरे के एक्सप्रेशंस भी देख सकते हैं. इसमें वीडियो कॉल पर होते हुए भी आपको बात करने के लिए टॉपिक्स नहीं तलाशने होंगे.

विज्ञापन

कभी-कभार भेज सकते हैं फूल

रिलेशनशिप में जब आपको कोई यह महसूस कराता है कि आप उसके लिए जरूरी हैं और आपको खुश करने के लिए वह खुद नहीं आ सकता तो क्या, फूल या तोहफे तो भेज सकता है, तो अच्छा लगता है. लॉन्ग डिस्टेंस में पार्टनर यह सब करे तो स्पेशल फील हो ही जाता है.

विज्ञापन

एकदूसरे के लिए करें पोस्ट

अगर आप दोनों कंफर्टेबल हों तो एकदूसरे के लिए कुछ-कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं. इससे पार्टनर को स्पेशल फील होता है और यह रिअशोरेंस भी मिलती है कि पार्टनर दुनिया के सामने अपना प्यार जताने से नहीं डरता है.

विज्ञापन

प्यार जताने से कभी ना कतराएं

रिलेशनशिप चाहे लॉन्ग डिस्टेंस हो या आप आस-पास रहते हों, एकदूसरे को प्यार जताने से नहीं कतराना चाहिए. बताएं कि आप एकदूसरे से कितना प्यार करते हैं, जब जरूरत हो और कभी-कभी रैंडमली भी. एकदूसरे को प्यार जताना सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होता बल्कि यह बताने के लिए भी होता है कि दूरियां आप दोनों के प्यार के बीच कभी नहीं आ सकतीं. आपको कई बार एहसास नहीं होता लेकिन आपका एक छोटा सा प्यारभरा मैसेज पार्टनर के लिए बेहद खास हो सकता है, उसके दिन का बेस्ट पार्ट हो सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – प्यार में रोना क्यों पड़ता है? ये 5 तरह के लोग रिलेशनशिप में बहुत रुलाते हैं | Relationship Tips

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola