Cleaning Under Furniture: घर की सफाई करते वक्त अक्सर ऐसा होता है कि फर्श भी चमक जाता है, टेबल भी साफ नजर आती है, रूम डेकोर की चीजें साफ हो जाती हैं, लेकिन जब नजर बेड के नीचे जाती है तो वहां सिर्फ धूल-मिट्टी और बाल के गुच्छे नजर आते हैं. बेड और सोफे की सफाई इसलिए भी रह जाती है क्योंकि इनको खिसकाना आसान नहीं होता है. इसी की वजह से यहां की सफाई टाली जाती है. लेकिन, कुछ ट्रिक्स की मदद से इन जगहों की भी सफाई की जा सकती है. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ ट्रिक्स के बारे में जिनकी मदद से आप बिना खिसकाए ही इन चीजों की सफाई मिनटों में कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – सोफा हो गया है गंदा, जम गई है धूल? यहां जानिए बिना किसी मशीन घर पर कैसे करें सफाई
बड़े हिस्से के लिए फ्लैट मॉप आएगा काम
अगर आपको किसी बड़े हिस्से की सफाई करनी है, जहां आपका हाथ अच्छे से नहीं पहुंच पाता है, तो वहां के लिए आप फ्लैट माइक्रोफाइबर मॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं. बड़े हिस्सों की सफाई के लिए फ्लैट माइक्रोफाइबर मॉप को बेड या सोफे के नीचे चलाकर धूल को आसानी से निकाल लीजिए. ध्यान रहे कि पहले सूखे माइक्रोफाइबर मॉप से सफाई करें, फिर उसके बाद गीले मॉप से. अगर आपके घर की फ्लोर लकड़ी की है तो ज्यादा पानी का इस्तेमाल करने से हमेशा बचें. सफाई करने के बाद पंखा चलाकर अच्छे से फ्लोर को सूखने दीजिए.
सूखी धूल निकालने का तरीका
अगर आपके बेड या सोफे के नीचे बहुत ही ज्यादा धूल या बाल के गुच्छे जमे हैं तो सीधे गीला पोंछा लगाने से पहले उस जगह को सूखे कपड़े से जरूर पोंछें. अगर आपने बिना धूल साफ किए गीला पोछा लगा दिया तो फिर वहां पर जमी मिट्टी और भी ज्यादा चिपक सकती है. धूल को साफ करने के लिए किसी लंबे कपड़े में कपड़ा बांध लीजिए और उसी की मदद से फ्लोर की सफाई कर लीजिए.
वैक्यूम है तो इस छोटे अटैचमेंट को करें ट्राई
अगर आपके घर पर वैक्यूम क्लीनर है तो फिर आपकी सफाई को और भी आसान बनाया जा सकता है. आप वैक्यूम क्लीनर के ऊपर क्रेविस या कोई पतला अटैचमेंट लगाकर बेड-सोफों के किनारों और कोनों की सफाई कर सकते हैं. वैक्यूम क्लीनर ऐसे कोनों की सफाई करने के लिए काफी उपयोगी होता है. ये मुश्किल से मुश्किल जमी धूल को आसानी से निकालने में कारगर है.
पतले माइक्रोफाइबर डस्टर से करें हर जगह की सफाई
अगर आप चाहते हैं तो इलेक्ट्रोस्टैटिक डस्टर की मदद से भी सफाई कर सकते हैं. इसमें लगे माइक्रोफाइबर के रेशे धूल और बालों को पकड़ने में मदद करते हैं. ध्यान रहे कि आप सफाई करते वक्त बीच-बीच में डस्टर को भी साफ करते रहें वरना उस पर जमी धूल वापस फ्लोर पर ही गिर सकती है.
यह भी पढ़ें- लंच बैग में फैल गई है सब्जी? इस ट्रिक से दाग और बदबू दोनों से मिलेगा छुटकारा
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
12 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
15 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
20 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
22 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines