Hotho Ka Kalapan Kaise Door Kare: काले और रूखे होंठ चेहरे पर बिल्कुल अच्छे नहीं लगते और इससे पूरे चेहरे की रंगत फीकी नजर आने लगती है. खूबसूरत लिप्स ना सिर्फ चेहरे की मुस्कान को निखारते हैं, बल्कि कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाने का काम करते हैं. हालांकि, ज्यादातर लोगों को लगता है कि होंठ का रंग डार्क होने की वजह सिगरेट या तंबाकू है, लेकिन ऐसा नहीं है. कई बार गलत खानपान की वजह से, शरीर में पानी की कमी से या चाय ज्यादा पानी पीने की वजह से ऐसा हो सकता है. अगर वक्त पर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप सस्ते प्रोडक्ट्स से दूर रहें और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें.
इसे भी पढ़ें- किस हार्मोन की कमी से लड़कों को दाढ़ी-मूंछें नहीं आती? जानिए कारण और उपाय
होठों का कालापन दूर करने के नुस्खे | Hotho Ka Kalapan Kaise Door Kare
होठों का कालापन होने के कारण
- पानी कम पीने की आदत
- स्मोकिंग और तंबाकू का इस्तेमाल करना
- सस्ते या केमिकल लिप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना
- होंठ बार-बार चाटने की आदत
होठों का कालापन कैसे दूर करें?
चुकंदर का इस्तेमाल- आप होंठों का कालापन दूर करने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं. चुकंदर रंग को साफ करने का काम करता है. इसका इस्तेमाल फ्रिज में रखकर करना होगा. आप फ्रिज में रखकर रात को होंठों को रगड़ें. ऐसा करने के कुछ ही दिनों में रंग साफ होता नजर आएगा और कालापन दूर हो जाएगा.
शहद का इस्तेमाल- शहद के साथ नींबू का इस्तेमाल करने से आपको फायदा होगा. इन सामग्रियों से आप एक नेचुरल स्क्रब तैयार कर सकते हैं. एक कटोरी में शहद और नींबू का रस मिलाएं और उंगलियों की मदद से 15 मिनट तक लगाए रखें. इसे गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें.
नारियल का तेल- घर में तैयार नारियल का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे लगाने के बाद आपको मालिश करने से फायदा हो सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार मालिश करने से आपको बहुत ही फायदा हो सकता है.
मलाई का इस्तेमाल- आप होंठों को मुलायम बनाने के लिए मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बस दूध से मलाई निकालकर अपने होंठों पर लगानी होगी और 10 मिनट बाद साफ करके गर्म पानी से होंठों को साफ करना है.
इसे भी पढ़ें- क्या आपके भी फ्रिज से आती है तेज बदबू? इन आसान घरेलू तरीकों से मिनटों में मिलेगा छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
9 mins agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 hr agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
3 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
4 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
18 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
20 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
21 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
23 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
23 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines