Dark Lips: होठों का कालापन कैसे दूर करें? Valentine's Day से पहले पिंक लिप्स करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

Home Remedies For Dark Lips: अगर आपके होंठ काले हैं और वैलेंटाइन डे से पहले पिंक लिप्स चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको कुछ ऐसे हैक्स साझा कर रहे हैं, जिससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा देखने को मिल सकता है.

Hotho Ka Kalapan Kaise Door Kare

होठों का कालापन होने के कारण. Image Credit- News24

Hotho Ka Kalapan Kaise Door Kare: काले और रूखे होंठ चेहरे पर बिल्कुल अच्छे नहीं लगते और इससे पूरे चेहरे की रंगत फीकी नजर आने लगती है. खूबसूरत लिप्स ना सिर्फ चेहरे की मुस्कान को निखारते हैं, बल्कि कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाने का काम करते हैं. हालांकि, ज्यादातर लोगों को लगता है कि होंठ का रंग डार्क होने की वजह सिगरेट या तंबाकू है, लेकिन ऐसा नहीं है. कई बार गलत खानपान की वजह से, शरीर में पानी की कमी से या चाय ज्यादा पानी पीने की वजह से ऐसा हो सकता है. अगर वक्त पर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप सस्ते प्रोडक्ट्स से दूर रहें और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें.

विज्ञापन
विज्ञापन

होठों का कालापन दूर करने के नुस्खे | Hotho Ka Kalapan Kaise Door Kare

होठों का कालापन होने के कारण

  • पानी कम पीने की आदत
  • स्मोकिंग और तंबाकू का इस्तेमाल करना
  • सस्ते या केमिकल लिप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना
  • होंठ बार-बार चाटने की आदत

होठों का कालापन कैसे दूर करें?

चुकंदर का इस्तेमाल- आप होंठों का कालापन दूर करने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं. चुकंदर रंग को साफ करने का काम करता है. इसका इस्तेमाल फ्रिज में रखकर करना होगा. आप फ्रिज में रखकर रात को होंठों को रगड़ें. ऐसा करने के कुछ ही दिनों में रंग साफ होता नजर आएगा और कालापन दूर हो जाएगा.
शहद का इस्तेमाल- शहद के साथ नींबू का इस्तेमाल करने से आपको फायदा होगा. इन सामग्रियों से आप एक नेचुरल स्क्रब तैयार कर सकते हैं. एक कटोरी में शहद और नींबू का रस मिलाएं और उंगलियों की मदद से 15 मिनट तक लगाए रखें. इसे गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें.
नारियल का तेल- घर में तैयार नारियल का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे लगाने के बाद आपको मालिश करने से फायदा हो सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार मालिश करने से आपको बहुत ही फायदा हो सकता है.
मलाई का इस्तेमाल- आप होंठों को मुलायम बनाने के लिए मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बस दूध से मलाई निकालकर अपने होंठों पर लगानी होगी और 10 मिनट बाद साफ करके गर्म पानी से होंठों को साफ करना है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ