Hot Water Benefits: रोजाना सुबह अगर आप गर्म पानी पीने से इसके कई फायदे हो सकते हैं। गर्म पानी पीने से आपका डाइजेशन सिस्टम को मजबूत रहता है और कब्ज की समस्या दूर रहती है। इसके साथ ही ये आपके आंतों को एक्टिव रखने में मदद करता है। साथ ही गर्म पानी में मौजूद गर्मी वजन को कंट्रोल रखने में कारगर साबित हो सकता है। गर्म आपके भूख कम करता है और अनहेल्दी खाने से बचाता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखकर एनर्जी को बढ़ाता है और इससे आपकी थकावट भी दूर होती है। आइए जानते हैं गर्म पानी के और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
डिटॉक्सिफिकेशन
सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन यानी कि अनचाहे और हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाता है। जब हम गर्म पानी पीते हैं, तो यह हमारे किडनी के लिए मददगार साबित हो सकता है। साथ ये अधिक प्रभावी ढंग से काम करता है और शरीर का बैक्टीरिया और अत्यधिक साल्ट्स को आसानी से बाहर निकाल देता है।
ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की तरह आप भी छोड़ें सिगरेट, जानें इस बुरी आदत से कैसे छुड़ाएं पीछा?
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
गर्म पानी पीने से मांसपेशियां मजबूत रहती है, जिससे दर्द और अकड़न कम होती है। इसके साथ ही गर्म पानी के सेवन से मांसपेशियों से जुड़ी कई बीमारियां दूर रहती है। जब हम एक्सरसाइज या भारी शारीरिक कार्य करते हैं, तो हमारी मांसपेशियां अकड़ सकती हैं या फिर इससे दर्द होता है। ऐसे में गर्म पानी पीने से मांसपेशियों को गर्मी मिलती है और दर्द में आराम मिलता है।
डाइजेशन सिस्टम रहता है हेल्दी
गर्म पानी डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है और पेट में होने वाली गैस की समस्या को कम करता है। जब आप गर्म पानी का सेवन करते हैं, तो ये आपके पेट और आंतों के मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। जिससे वे अधिक एक्टिव और लचीले होते हैं। इस कारण आपका खाना सही से पचता है और गैस या पेट से कई समस्या दूर रहती है। गर्म पानी में आप जीरा या अजवाइन डालकर भी पी सकते हैं। ये डाइजेशन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट के लिए डाइट में शामिल करें 5 बीज, शरीर को छू भी नहीं पाएगी सर्दी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
3 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
6 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
20 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
23 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines