Tips for Happy Hormones: दुनिया में शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे खुशी नहीं आती है। हर इंसान खुश रहने के लिए अलग-अलग वजहों की तलाश में रहता है। कुछ लोग शॉपिंग करते हैं तो खुश होते हैं तो कुछ लोग कुकिंग से खुश हो जाते हैं।दुनिया में ऐसे लोग भी पाए जाते हैं जो किसी भी छोटी बात पर दुखी हो जाते हैं। इंसान के खुश रहने और दुखी रहने के पीछे हार्मोन जिम्मेदार होते हैं। खुश रहने के लिए हैप्पी हार्मोन जरूरी होता है। कैसे इस हार्मोन का लेवल बढ़ाएं।
खुश रहने के लिए हैप्पी हार्मोन कैसे बढ़ाएं?
इंसान के खुश रहने के लिए हैप्पी हार्मोन की जरूरत होती है, इसके लिए शरीर में चार अलग हार्मोन काम करते हैं। इन्हें किस तरह से बढ़ा सकते हैं, जानिए।
डोपामाइन हार्मोन
डोपामाइन हार्मोन को रिवॉर्डिंग हार्मोन भी कहा जाता है। यह हार्मोन दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर माना जाता है जो ब्रेन को शरीर के अन्य हिस्सों से जोड़ने का काम करता है। इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए हेल्दी खाना खाना चाहिए, पसंद के गाने सुनें व अखरोट का सेवन रोजाना करें। डेली एक्सरसाइज से भी इसमें फायदा होगा।
happy hormone
ऑक्सीटोसिन हार्मोन
इस हार्मोन को लव हार्मोन भी कहा जाता है, ये ऐसा नेचुरल हार्मोन है जो औरतों में बच्चा पैदा करते समय बनता है। हालांकि, इसे प्रजनन हार्मोन भी कहते हैं जो पुरुष और महिला दोनों को प्रभावित कर सकता है। इस हार्मोन के लेवल को इनक्रीस करने के लिए आप पालतू जानवर रख सकते हैं और उसके साथ समय बिता सकते हैं। सेल्फ लव इसका सबसे अच्छा तरीका हैं, आप खुद को पसंद करें, खुद की तारीफ करें। काजू-बादाम खाने से भी आपको लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें-Side Effects of High Salt: शरीर में नमक की मात्रा बढ़ने पर दिखते हैं ये संकेत, कभी न करें नजरअंदाज
सेरोटोनिन हार्मोन
ये भी ब्रेन में पाया जाने वाला एक केमिकल है जो इंसान को अच्छा फील करवाता है। कहते हैं, इस हार्मोन की मदद से इंसान पूरी जिंदगी जी सकता है। यदि किसी में इस हार्मोन की कमी होती है तो वो स्ट्रेस और तनाव के शिकार हो जाते हैं। इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए सुबह धूप लें, एक्सरसाइज करें, मेडिटेशन भी करें और नेचर में समय बिताएं।
एंडोर्फिन हार्मोन
एंडोफ्रिन हार्मोन ऐसा हार्मोन है जिसे दर्द की दवा या फिर पेन किलर हार्मोन भी कहते हैं। इस हार्मोन की मदद से दिमाग और मन शांत रहता है। इसे ऐसे समझ सकते हैं, जैसे कोई किसी काम में सफल हुआ है तो वो एक अलग खुशी महसूस करता है। वो खुशी एंडोफ्रिन हार्मोन की वजह से होती है। इसे बढ़ाने के लिए कॉमेडी शोज, फिल्में आदि देखनी चाहिए। इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए डार्क चॉकलेट खानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Cancer Causes: कॉफी से बढ़ता है कैंसर का खतरा, जानें क्या कहती है रिसर्च?
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 hr ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
12 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
21 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
21 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
22 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
22 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines