Hormonal Imbalance Laddu Recipe: आज के समय में महिलाएं और पुरुष दोनों ही हार्मोनल इम्बैलेंस की समस्या से जूझ रहे हैं. बदलती जीवनशैली, अनियमित आहार, तनाव और पर्याप्त नींद न लेने की वजह से हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है. इस कारण मूड स्विंग्स, वजन बढ़ना, अनियमित पीरियड्स, थकान और नींद की समस्या जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं. ऐसे में प्राकृतिक और पौष्टिक उपाय अपनाना बेहद जरूरी है. हार्मोनल बैलेंस लड्डू न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनमें मौजूद तिल, मेवे, खजूर और शहद जैसे प्राकृतिक इंग्रेडिएंट्स शरीर को आवश्यक न्यूट्रिएंट्स प्रदान करके हार्मोन स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं. तो आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर ही आसानी से हार्मोनल बैलेंस लड्डडू को बना सकते हैं.
हार्मोनल बैलेंस लड्डू | Hormonal Imbalance Laddu
सामग्री
- तिल – 2 बड़े चम्मच
- अलसी – 2 बड़े चम्मच
- गुड़ या शहद – 3-4 बड़े चम्मच
- किशमिश – 2 बड़े चम्मच
- नारियल पाउडर – 2 बड़े चम्मच
- बादाम/काजू – 5-6 पीस (कटे हुए)
ये भी पढ़ें- Winter Tips: सर्दियों की ठंड में पैर भी मांगते हैं केयर, जानिए ये नेचुरल टिप्स जो आपके पैरों को रखेंगे मॉइस्चराइज्ड
लड्डू बनाने की विधि
अगर आपके भी हार्मोनल बैलेंस जैसी दिक्कत है तो आप इस लड्डू को बना सकते हैं . इनको बनाने के लिए सबसे पहले तिल और अलसी को हल्का सा भून लें. बाद में इसमें गुड़ या शहद डालकर अच्छे से मिलाएं. अब नारियल पाउडर, किशमिश और कटे हुए मेवे डालकर मिश्रण को ठंडा होने दें. मिश्रण को हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें. तैयार लड्डू को एयरटाइट कंटेनर में रखें और जरूरत के अनुसार रोज 1-2 लड्डू खाएं.
लड्डू खाने के फायदे
- तिल और अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइटोएस्ट्रोजेंस हार्मोन स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं.
- गुड़ और किशमिश शरीर को तुरंत एनर्जी देती हैं और थकान कम करती हैं.
- तिल और बादाम हड्डियों के लिए कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं.
- नियमित सेवन से मूड बेहतर रहता है और तनाव कम होता है.
ये भी पढ़ें- Dev Diwali 2025: देव दिवाली में बनाएं ये सुंदर फूलों की रंगोली, रंगीन हो जाएगी घर की चौखट
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
7 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
8 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
9 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
11 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
13 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
15 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
17 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines