Honey Side Effects: शहद एक ऐसा फूड है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में शहद को दवा के रूप में इस्तेमाल में लाया जाता है। शहद में नेचुरल शुगर होती है जिसका आप कई तरह से सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्वों होते हैं जैसे कि विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम और अमीनो एसिड्स से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कई चीजों के साथ शहद का सेवन करने के आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि किन-किन चीजों के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए?
शहद और घी
आयुर्वेद के अनुसार, शहद के साथ घी का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आयुर्वेद में माना जाता है कि जहां शहद अमृत से बनता है, तो वहीं घी में वसा होता है। शहद एक ठंडा करने वाला एजेंट है, जबकि घी की तासीर गर्म होती है। दोनों को मिलाने से क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम नामक बैक्टीरिया पैदा होता है, जो पेट दर्द, सांस की समस्या और यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारी का कारण बन सकती है।
ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
शहद और चीनी
कई लोग शहद का सेवन चीनी के साथ करते हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए की रिफाइंड शुगर या मिठाई के साथ शहद का सेवन न करें। इससे शरीर में एक्स्ट्रा शुगर जमा हो सकती है। इससे आपको मोटापा, दिल के बीमारी और डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इनके अलावा शहद को कभी मछली के साथ नहीं खाना चाहिए। ये आपके डाइजेशन सिस्टम को प्रभावित कर सकता है, जिससे आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है।
शहद और खट्टे फल
खट्टे फल और गर्म शहद को मिलाकर इसका सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम को नुकसान पहुंचता है।ये पेट में जलन पैदा कर सकता है। हमेशा शुद्ध शहद का उपयोग करें और इसे उबलते पानी, चाय, या दूध के साथ लेने से भी बचें। शहद को सूखे और ठंडे स्थान पर एयरटाइट कंटेनर में रखें और अधिक मात्रा में इसका सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
3 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
5 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
19 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
21 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
22 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
23 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines