Honey Side Effects: इन 3 चीजों के साथ कभी न करें शहद का सेवन, नहीं तो बन सकता है जहर

Honey Side Effects: वैसे तो शहद आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद को कुछ चीजों के साथ लेने से आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

Honey Side Effects

Honey Side Effects

Honey Side Effects: शहद एक ऐसा फूड है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में शहद को दवा के रूप में इस्तेमाल में लाया जाता है। शहद में नेचुरल शुगर होती है जिसका आप कई तरह से सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्वों होते हैं जैसे कि विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम और अमीनो एसिड्स से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कई चीजों के साथ शहद का सेवन करने के आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि किन-किन चीजों के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए?

विज्ञापन

शहद और घी

आयुर्वेद के अनुसार, शहद के साथ घी का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आयुर्वेद  में माना जाता है कि जहां शहद अमृत से बनता है, तो वहीं घी में वसा होता है। शहद एक ठंडा करने वाला एजेंट है, जबकि घी की तासीर गर्म होती है। दोनों को मिलाने से क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम नामक बैक्टीरिया पैदा होता है, जो पेट दर्द, सांस की समस्या और यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारी का कारण बन सकती है।

विज्ञापन

शहद और चीनी

कई लोग शहद का सेवन चीनी के साथ करते हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए की रिफाइंड शुगर या मिठाई के साथ शहद का सेवन न करें। इससे शरीर में एक्स्ट्रा शुगर जमा हो सकती है। इससे आपको मोटापा, दिल के बीमारी और डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इनके अलावा शहद को कभी मछली के साथ नहीं खाना चाहिए। ये आपके डाइजेशन सिस्टम को प्रभावित कर  सकता है, जिससे आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है।

विज्ञापन

शहद और खट्टे फल

खट्टे फल और गर्म शहद को मिलाकर इसका सेवन करने से डाइजेशन  सिस्टम को नुकसान पहुंचता है।ये पेट में जलन पैदा कर सकता है। हमेशा शुद्ध शहद का उपयोग करें और इसे उबलते पानी, चाय, या दूध के साथ लेने से भी बचें। शहद को सूखे और ठंडे स्थान पर एयरटाइट कंटेनर में रखें और अधिक मात्रा में इसका सेवन भी  शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ