Homemade Face Ubtan: आजकल बहुत से लोग ग्लोइंग (Glowing Skin) त्वचा तो चाहते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ भी नहीं करते. वहीं कुछ लोग स्किन पर तरह-तरह की चीजें लगाते रहते हैं, जिससे त्वचा सुंदर होने के बजाय खराब हो जाती है. अगर आप भी अपनी स्किन को सुंदर और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, वह भी बिना किसी केमिकल (Chemical) या महंगे उपायों के तो आइए जानते हैं एक ऐसे होममेड उबटन के बारे में जिसे आप एक बार बनाकर पूरे महीने तक स्टोर कर सकते हैं और हफ्तेभर में ही सुंदर और चमकदार त्वचा पा सकते हैं.
होममेड फेस उबटन | Homemade Face Ubtan
उबटन बनाने के लिए सामिग्री
- हल्दी
- मसूर दाल
- हरी मूंग दाल
- चावल
- कॉफी
- चीनी
- फिटकरी
ये भी पढ़ें- चेहरे के मुहांसों को दूर करने के लिए तुरंत बनाकर लगा लें यह फेस पैक, दाग-धब्बे भी हो जाएंगे कम
इस तरह बनाएं होममेड उबटन
अगर आप स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग और सुंदर बनाना चाहते हैं तो इस उबटन को जरूर ट्राय करें. इसके लिए आपको हल्दी, मसूर दाल, हरी मूंग दाल, चावल, कॉफी, चीनी और फिटकरी सभी की बराबर मात्रा में जरूरत होगी. अब इन सभी सामग्री को गरम तवे पर हल्का रोस्ट करें. जब यह हल्का भुन जाए, तो इसे मिक्सी में पीस लें. पाउडर बन जाने के बाद इसमें कॉफी और चीनी डालें और फिटकरी का छोटा-सा टुकड़ा मिलाएं. अब यह उबटन पाउडर तैयार है. आप चाहें तो इसको एयर टाइट कंटेनंर में स्टोर भी कर सकते हैं.
इस पाउडर को स्टोर कर लें और जब भी इस्तेमाल करना हो, थोड़ी मात्रा में पाउडर लें और उसमें दही, दूध या पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इसे चेहरे या त्वचा पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें. जब उबटन सूख जाए, तो हल्के हाथों से स्किन को साफ पानी से वॉश करें. इस तरह आपकी त्वचा दिखेगी और महसूस होगी एकदम साफ, सुंदर और चमकदार. आप इस उबटन का इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार कर सकते हैं और नेचुरल ग्लो पा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Skin Care: चेहरे पर लगा लें यह रस, 2 हफ्तों में ही आ जाएगा त्वचा पर निखार
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
8 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
10 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
11 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
14 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
15 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
16 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
18 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines