हर किसी के यहां रसोई में आलू जरूर इस्तेमाल किया जाता है. कभी सब्जी, पराठे तो कभी स्नैक्स, आलू ने अपनी जगह हर जगह बना ली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये साधारण सा दिखने वाला आलू आपकी स्किनकेयर में भी काम आ सकता है. अब आपको बाजार के महंगे ब्यूटी सोप खरीदने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर पर ही आसानी से आलू से सोप बना सकते हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद भी होगा. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे आप आलू से साबुन बना सकते हैं और इसका सही से इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- किचन के सिंक में लग गए हैं पानी के दाग और दिखने लगी है गंदगी तो इस घोल से करें साफ, घर पर तैयार करें इस तरह
आलू में ऐसा क्या है जो त्वचा के काम आ सकता है?
आलू आपकी स्किनकेयर में रामबाण साबित हो सकता है क्योंकि आलू में पानी की मात्रा काफी अच्छी होती है. इसके साथ ही इसमें स्टार्च भी होता है. इसी वजह से ये आपकी स्किन को मुलायम बनाने और फ्रेश रखने में मदद कर सकता है. आलू के रस में कुछ ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन कम करने में कारगर हो सकते हैं. आलू में मौजूद विटामिन सी स्किन के कोलेजन बनाने में मदद करता है जिससे स्किन टाइट और यंग दिख सकती है.
आलू से साबुन बनाने के लिए चाहिए ये
- आलू – 1 मीडियम साइज का
- चावल का आटा – 2 चम्मच
- नारियल का तेल – 1 चम्मच
- शहद – 1 चम्मच
- विटामिन ई कैप्सूल – 3 से 4 (ऑप्शनल)
ऐसे बनाएं घर का आलू का साबुन
- सबसे पहले आपने जो आलू लिया है उसका छिलका हटा लीजिए और फिर उसको घिस लीजिए.
- इस घिसे हुए आलू को किसी सूती कपड़े में डालकर अच्छे से दबाकर इसका सारा रस निकाल लीजिए.
- आलू से निकाले हुए रस को एक अलग कटोरी में रख लीजिए और इसमें 2 चम्मच चावल का आटा डालकर अच्छे से फेंटते हुए मिला लीजिए ताकि इसका एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए.
- जब एक स्मूथ पेस्ट बनकर तैयार हो जाए, तब इसमें 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नारियल का तेल और 3 से 4 विटामिन ई कैप्सूल का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए.
- अब इसे तब तक फेंट लीजिए जब तक इसका टेक्सचर क्रीमी न बन जाए.
- इसके बाद इस मिश्रण को साबुन वाले या किसी भी अन्य सांचे में डाल दीजिए और हाथों की मदद से इसे थोड़ा सेट कर लीजिए.
- इसके बाद इसे कम से कम 4 से 6 घंटों के लिए या फिर रातभर के लिए सेट होने के लिए छोड़ दीजिए.
- जब मिश्रण अच्छे से सेट हो जाए तब इसको सांचे से बाहर निकाल लीजिए और बनकर तैयार है आपका होममेड सोप.
चेहरे पर लगाने से पहले ये सावधानी जरूर रखें
- अगर आप इसे पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सीधे इसे पूरे शरीर या चेहरे पर न लगाएं बल्कि पहले किसी एक हिस्से पर पैच टेस्ट करके देख लीजिए.
- इसे अपने शरीर के किसी भी जले या कटे हिस्से पर न लगाएं इससे आपको परेशानी हो सकती है.
- इसमें ताजा आलू का रस होने की वजह से इसे लंबे समय तक स्टोर न करिए इसलिए इसे हमेशा कम मात्रा में ही बनाइए.
- अगर साबुन को लगाने के बाद आपको जलन, रेडनेस या खुजली जैसी कोई भी समस्या महसूस हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.
इसे भी पढ़ें- Homemade Kajal: आंखों में नहीं होगी चुभन, घर पर आसानी से ऐसे बनाएं बिना केमिकल वाला काजल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 hr agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
14 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
18 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
22 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
23 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines