Skin Care: शादी का सीजन आ रहा है पास? शहद में मिलाकर लगा लें ये चीज, त्वचा पर आ जाएगा ग्लो

Skin Care: नवंबर का आना मतलब शादी-बारात की दस्तक. अगर आपके घर में भी किसी की शादी आने वाली है और आप स्किन पर नेचुरल ग्लो लाना चाहती हैं, साथ ही त्वचा को सुंदर बनाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं ऐसे मास्क के बारे में जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं और खूबसूरत, ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं.

homemade papaya face mask

ये घरेलू मास्क देगा नेचुरल ब्राइटनेस. Image Source Freepik

Homemade Face Mask: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी त्वचा की डलनेस से काफी परेशान रहते हैं. इतना ही नहीं, सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए न जाने क्या-क्या नहीं करते. कई तो ऐसे हैं जो सिर्फ सुंदर त्वचा पाने के लिए डॉक्टर के चक्कर लगाने लग जाते हैं. अगर आपके घर परिवार में किसी की शादी करीब आ रही है और आप घर के फंक्शन में सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपको न तो महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेना है और न ही किसी ट्रीटमेंट की जरूरत. आइए जानते हैं ऐसे फेस मास्क के बारे में जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं और नेचुरल ग्लो पा सकती हैं.

विज्ञापन

इस तरह बनाएं फेस मास्क | How To Make Papaya Face Mask

मास्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले पपीता, शहद और ऑलिव ऑयल की जरूरत होगी. इस मास्क को तैयार करने के लिए एक कटोरी लें. अब 1 चम्मच पपीते के बीज और पपीते का छिलका लें (जो अक्सर लोग फेंक देते हैं). इन दोनों को अच्छे से पीस लें और एक स्मूद पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

विज्ञापन

इस पेस्ट को लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें. फिर इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगाएं. जब यह मास्क सूख जाए, तब इसे ठंडे पानी से धो लें. बस, इस आसान तरीके से आपका होममेड फेस मास्क तैयार हो जाएगा. अगर आप केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह इस नेचुरल रेमेडी को अपनाती हैं, तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा. आप इस मास्क को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाएं. इससे आपकी त्वचा में नेचुरल ग्लो आएगा और शादी के फंक्शन में आपका चेहरा सबसे ज्यादा निखरकर सामने आएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ