Natural Tooth Whitening: मुस्कान हर चेहरे की सबसे बड़ी खूबसूरती होती है, लेकिन जब दांत पीले नजर आने लगते हैं तो आत्मविश्वास कहीं न कहीं कम हो जाता है. कई लोग अपने दांतों का पीलापन (Yellow Teeth) दूर करने के लिए तरह-तरह के टूथपेस्ट, ट्रीटमेंट और डेंटिस्ट विज़िट्स का सहारा लेते हैं. अगर आप भी पीले दांतों से परेशान हैं और चाहती हैं कि आपकी मुस्कान फिर से चमक उठे, तो आइए जानते हैं कि आप घर पर ही आसानी से किस तरह से एक आसान और असरदार पाउडर तैयार कर सकती हैं, जिससे दांत मोती जैसे सफेद दिखेंगे और डेंटिस्ट के चक्कर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
होममेड टूथ पाउडर | Homemade Tooth Powder
इस तरह बनाएं पाउडर
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप इस पाउडर को बना सकती हैं, जिसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी लौंग पाउडर, हल्दी पाउडर, बेकिंग पाउडर, नमक और नींबू का रस. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में लौंग का पाउडर लें. अब इस पाउडर में हल्दी, बेकिंग पाउडर, नमक और नींबू का रस मिलाएं. इसके बाद इसे किसी कंटेनर में भरकर रख दें. बस, इस तरह से आपका पाउडर रेडी हो जाएगा.
इस तरह करें इस्तेमाल | How To Use
दांतों का पीलापन हटाने के लिए जब भी ब्रश करें, तो इस पाउडर को ब्रश में लें और इसका इस्तेमाल करें. अगर बच्चों को यह पाउडर देना चाहती हैं, तो पहले उनके ब्रश पर थोड़ा सा यह पाउडर लगाएं और फिर उसके ऊपर थोड़ा टूथपेस्ट डालें. इस तरह से बच्चे भी सुरक्षित रूप से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. दांत सफेद करने के फायदे
ये भी पढे़ं- Trending Hairstyle: शादी में जाना है तो इस तरह बना लीजिए बाल, Hairstyle देख सभी पूछेंगे कहां से बनवाया
इस घरेलू पाउडर के इस्तेमाल से न सिर्फ दांतों का पीलापन धीरे-धीरे कम होता है, बल्कि यह आपके मुंह की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. लौंग पाउडर में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों में होने वाली सड़न और बदबू को रोकने में मदद करते हैं. हल्दी दांतों और मसूड़ों को संक्रमण से बचाती है, जबकि बेकिंग पाउडर दांतों पर जमी गंदगी और दागों को साफ करता है. नमक मसूड़ों को मजबूत बनाता है और नींबू का रस दांतों को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाता है. नियमित रूप से इस पाउडर का इस्तेमाल करने से दांतों में सफेदी के साथ-साथ मुँह की दुर्गंध भी दूर होती है और आपकी मुस्कान फिर से आत्मविश्वास से भर जाती है.
ये भी पढे़ं- बच्चे को आ जाए बुखार तो कभी ना करें ये 4 गलतियां, डॉक्टर ने दी पैरेंट्स को सलाह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
7 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
9 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
10 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
10 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
12 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
14 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
16 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
17 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines