Homemade Natural Shampoo: बालों का झड़ना अब आम समस्या बन चुकी है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है चाहे वह लड़का हो या लड़की. बहुत से लोग बाल लंबे (Long Hairs) और घने करने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं या डॉक्टरों के चक्कर लगाते हैं. लेकिन इतना पैसा खर्च करने के बाद भी खास असर देखने को नहीं मिलता. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब आप घर पर ही नेचुरल तरीके से शैंपू बना सकते हैं और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स (Chemical Products) से छुटकारा पा सकते हैं.
होममेड नेचुरल हेयर शैंपू | Homemade Natural Hair Shampoo
इस तरह बनाएं नेचुरल शैंपू
इस होममेड नेचुरल हेयर हैम्पू को बनाने के लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ेगी. जैसे की गुड़हल का पाउडर, आंवले का पाउडर, शिकाकाई का पाउडर, रीठा का पाउडर, रोजमेरी फूल का ऑयल, विटामिन ई कैप्सुल. इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी की जरूरत होगी. अब इन सारे पाउडर को आप एक ही मात्रा में बराबरी से डालें इसके बाद आप इन चीजों को अच्छे से मिला लें. आप चाहें तो इस पाउडर को एकदम नेचरुल तरह से घर पर बना सकते हैं. साथ ही आप चाहें तो इनके पाउडर को आप बाहर से मांगा सकते हैं और एयर टाइट कंटेनर में रेड़ी करके रख सकते हैं. ताकि आप जब भी बालों को धोएं तो आप इस शैंपू का यूज कर सके.
आप जब भी हेयर वॉश (Hair Wash) करें तो इस आप इन पाउडर को पहले ही एक साथ मिलाकर इसमें पानी डालकर कम से कम 10-15 के लिए रख दें. इसके बाद आप इस शैंपू से अपने बालों को धोएं. इससे आपके बाल लम्बें (Long Hairs) होंगे साथ ही घने भी बनेंगे.
ये भी पढ़ें- रूखे बेजान बालों से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाकर लगा लें ये एक चीज, असर देख हैरान रह जाएंगे आप
होममेड नेचुरल शैंपू के फायदे
घर पर बना यह नेचुरल शैंपू पूरी तरह से हर्बल सामग्री से तैयार किया जाता है, जिसमें गुड़हल, आंवला, शिकाकाई, रीठा, रोजमेरी ऑयल और विटामिन ई जैसी तत्व शामिल हैं. गुड़हल बालों की जड़ों को मजबूती देने के साथ-साथ स्कैल्प (Hair Scalp) को ठंडक पहुंचाता है और बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है. आंवला विटामिन C का अच्छा स्रोत होता है, जो बालों को समय से पहले सफेद होने (White Hairs) से रोकता है और उनमें प्राकृतिक चमक लाता है. शिकाकाई बालों को हल्के तरीके से साफ करने वाला प्राकृतिक क्लींजर (Natural Cleanser) है, जो डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. रीठा झाग पैदा करता है और स्कैल्प को डीप क्लीन करता है, जिससे बालों में प्राकृतिक चमक आती है. रोजमेरी ऑयल बालों की ग्रोथ को तेज करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जबकि विटामिन ई स्कैल्प को पोषण देकर बालों को टूटने से बचाता है.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: सुंदर हेयर स्टाइल से आएगा गजब का लुक, करवाचौथ पर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग हेयर एक्सेसरीज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
9 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
12 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
16 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines