Three Types Of Juice For Summer: जूस पीना किसे पसंद नहीं होता। खासकर गर्मियों के मौसम में तो जूस पीने से मानों शरीर की खोई हुई जान मिल जाती है।
इसलिए आज हम आपके लिए तीन अलग तरीके के जूस लेकर आए हैं, जिससे आपको गर्मी से राहत मिलेगी।
गर्मी से राहत के लिए ये तीन जूस करेंगे मदद
1. नारंगी जूस
2. तरबूज जूस
3. अनन्नास जूस
1. नारंगी जूस बनाने के लिए सामग्री
नारंगी- 1/2 कप (छिली हुई), पानी- 1/2 कप, चीनी- 2 चम्मच, बर्फ- 3-4, पुदीना पत्ता- 3-4, नारंगी टुकड़े- 5-6,
नारंगी जूस बनाने की विधि
नारंगी जूस बनाने के लिए सबसे पहले आपको छिली हुई नारंगी (संतरा) मिक्सी जार में डालना है। इसके बाद इसमें पुदीना पत्ता और चीनी डाल लें और फिर इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें।
इसके बाद आप इसे छान लें और फिर एक ग्लास में ठोस नारंगी के टुकड़े 2 पुदीना पत्ता और थोड़े बर्फ डाल लें। इसके बाद फिर इसमें जूस को डाल लें और इसे एक नारंगी के टुकड़े से सजा दे। इसके बाद आप इसे पीने के लिए दे सकते हैं।
2. तरबूज जूस बनाने के लिए सामग्री
तरबूज- 2 कप, पुदीना- 8-10, काला नमक- 1/2 चम्मच, नींबू रस- 2 चम्मच, चीनी- 3 चम्मच, पानी- 1/2 कप, बर्फ- 4-5, तरबूज टुकड़ा- 5-6
तरबूज जूस बनाने की विधि
तरबूज जूस बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्सी जार में तरबूज, पुदीना पत्ता (4-5), नींबू जूस और चीनी डाल लें। इसके बाद इसे अच्छे से ब्लेंड करें और फिर इसे अच्छे से छान लें।
इसके बाद एक ग्लास में थोड़ा पुदीना पत्ता, तरबूज के टुकड़े और थोड़े बर्फ को डाल लें और फिर जूस को इसमें मिला लें। इसके बाद इसके ऊपर एक छोटा सा तरबूज का टुकड़ा और पुदीना के पत्ते से इसे सजा दें और फिर इसके बाद आपका तरबूज जूस तैयार है।
3. अनन्नास जूस बनाने के लिए सामग्री
अनन्नास- 1/2 कप, पुदीना- 8-10, काला नमक- 1/2 चम्मच, चीनी- 3 चम्मच, पानी- 1/2 कप, बर्फ- 5-6, नींबू स्लाइस- 3-4, अनन्नास टुकड़ा- 4-5
अनन्नास जूस बनाने की विधि
अनानास जूस बनाने के लिए सबसे पहले आपको अनानास के टुकड़े, पुदीना, काला नमक एक मिक्सी जार में डालना है। इसके बाद इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें और फिर इसे छान लें।
इसके बाद एक ग्लास में अनानास के कुछ टुकड़े, नींबू का टुकड़ा और थोड़ा बर्फ डाल लें और फिर उसमे जूस को डाल दें। इसके बाद उसके ऊपर एक छोटा सा अनानास का टुकड़ा और पुदीना के पत्ते से सजा लें और फिर आपका तरबूज जूस बनकर तैयार है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
11 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
13 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
14 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
16 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
16 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
17 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
18 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
19 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines