Homemade Hair Conditioner: आज के समय में बालों का टूटना आम सी बात हो गई है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है. कई तो ऐसे हैं जो कि डॉक्टर का सहारा लेने लगते हैं और हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद बाल वैसे ही बेकार से हो जाते हैं. कुछ तो ऐसे हैं जो कि अपने बालों के लिए महंगे केमिकल (Chemical Products) वाले शैम्पू और कंडिशनर का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, साथ ही बालों को मजबूत और घना बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर आसानी से हेयर कंडिशनर बना सकते हैं और अपने बालों को बेहतर बना सकते हैं.
होममेड हेयर कंडिशनर | Homemade Hair Conditioner
सामग्री
- 1 कप ताजा दही (Natural yogurt)
- 2 टेबलस्पून शहद (Honey)
- 1 टेबलस्पून नारियल तेल (Coconut oil)
- 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल (Aloe vera gel)
- कुछ बूंदें रोज़मेरी या लैवेंडर एसेंशियल ऑयल (Rosemary or lavender essential oil)
स तरह बनाएं होममेड हेयर कंडिशनर
घर पर आसानी से हेयर कंडिशनर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरे में दही डालें. उसमें शहद मिलाएं और अच्छी तरह फेंटें ताकि मिश्रण एकसार हो जाए. अब इसमें नारियल तेल और एलोवेरा जेल डालकर फिर से मिलाएं. अगर आप चाहें तो कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की डालें जिससे बालों में अच्छी स्मेल आए. इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से लगाएं. 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर हल्के गुनगुने पानी से बाल धो लें.
बस इस तरह से आपका कंडिशनर रेडी हो जाएगा साथ ही आपके बालों के लिए ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होगा.
इस होममेड कंडिशनर के फायदे | Benefits of Ingredients
इस घरेलू हेयर कंडिशनर में इस्तेमाल की गई सभी सामग्रियां प्राकृतिक और बालों के लिए बेहद लाभकारी होती हैं. दही में मौजूद प्रोटीन (Protein) और लैक्टिक एसिड (Lactic Acid) स्कैल्प को साफ करते हैं और बालों को गहराई से पोषण देते हैं. शहद एक नैचुरल मॉइस्चराइजर (Natural Moisturizer) की तरह काम करता है, जो बालों में नमी बनाए रखता है और उन्हें शाइनी बनाता है. नारियल तेल बालों को गहराई से कंडीशन करता है, डैमेज रिपेयर (Hair Damage Repair) करता है और दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाता है. एलोवेरा जेल बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और डैंड्रफ की समस्या से राहत दिलाता है. वहीं, रोजमेरी या लैवेंडर एसेंशियल ऑयल बालों में खुशबू तो लाते ही हैं, साथ ही स्कैल्प को सुकून भी देते हैं और हेयर फॉल को कम करने में मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें- बाल बढ़ाने के लिए कैसे करें करी पत्ते का इस्तेमाल? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा 30 दिन में दिखेगा असर, लंबी होने लगेंगी लटें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
4 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
8 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
12 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
14 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines