---विज्ञापन---

Homemade Ghee: मलाई से घी निकालने का झंझट होगा खत्म, अपनाएं ये आसान तरीका

Homemade Ghee: अगर आप घर पर बना घी खाना पसंद करते हैं, तो आप इसे बहुत ही आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं घी को घर पर बनाने की आसान विधि...

---खबर नीचे जारी है---

Homemade Ghee: सर्दियों में घी खाने के कई फायदे होते हैं। इसे खाने से आपको हेल्दी फैट मिलता है, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप घर पर ही बना घी खाते हैं, तो ये और भी फायदेमंद हो जाता है। मलाई से घी को निकालने के कई अलग-अलग तरीके होते हैं। कई लोग पहले से ही घी निकालने के लिए हर रोज फुल क्रीम दूध से मलाई को फ्रिज में स्टोर करते हैं, तो वहीं कई लोग रोज मलाई से थोड़ा-थोड़ा कर के घी निकालते हैं। अगर आप भी मलाई को जमा कर के घी निकालना पसंद करते हैं, तो आइए जानते हैं इससे घी निकालने का सबसे आसान तरीका…

घी निकालने की आसान विधि

1. सबसे पहले जमी हुई मलाई को अच्छे से फेंट लें।

---खबर नीचे जारी है---

2, अब इसे 5 से 10 मिनट के लिए ठंडे पानी में छोड़ दें।

3. इसके बाद एक पैन को अच्छे से गर्म कर लें।

---खबर नीचे जारी है---

4. इसके गर्म होने के बाद इसमें मलाई को पानी से निकालकर इस पैन में डालें।

ये भी पढ़े- हेल्दी डाइजेशन के लिए दही में मिलाएं ये 5 फूड्स, जानें खाने का तरीका

---खबर नीचे जारी है---

5. अब इसमें उबाल आने पर किसी बड़े चम्मच की मदद से मिलाएं और इसे बीच-बीच में भी मिलाते रहें।

6. जब पैन में मलाई जलकर नीचे बैठ जाए और घी ऊपर नजर आने लगे तो समझ जाइए कि आपका घी बनकर तैयार है।

---खबर नीचे जारी है---

7. अब इसे ठंडा होने के बाद किसी जार में स्टोर करके रख सकते हैं।

घी खाने के फायदे

सर्दियों में अगर आप हर रोज घी खाते हैं, तो इसके कई फायदे हो सकते हैं। घी वजन कम करने में मदद करता है, स्किन को हेल्दी रखता है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, बाल हेल्दी रहते हैं, पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं, जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है और हार्ट हेल्दी रहता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़े- Vitamin D की कमी पूरी करेगी ये हेल्दी डाइट, आसान रेसिपी, शरीर दर्द होगा ठीक

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 10, 2025 07:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola