Facial At Home For Glowing Skin: लड़कियां हों या लड़के, आज के समय में हर कोई सुंदर, क्लियर और ग्लोइंग स्किन चाहता है। जिसके चलते लोग न जाने कितने पैसे पार्लर जाकर खर्च कर देते हैं। कुछ तो एक बार पार्लर चले जाएं तो दोबारा पैसे खर्च नहीं करते और घर पर ही स्क्रब कर लेते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं और बिना ज्यादा खर्च किए पार्लर जैसी ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कुछ आसान स्टेप्स जिन्हें अपनाकर आप जब चाहें घर पर फेशियल कर सकते हैं और पा सकते हैं सुंदर, चमकदार त्वचा।
स्टेप 1: आइसिंग करें
सबसे पहले स्किन की आइसिंग करें। इसके लिए एक बड़े बाउल में बर्फ के टुकड़े डालें और उसमें चेहरा डुबोकर बाहर निकालें। ऐसा 2–3 मिनट तक करें।
यह त्वचा की सूजन, एक्ने को कम करता है, साथ ही त्वचा को चमकदार बनाता है। आइसिंग त्वचा की झुर्रियों और डार्क सर्कल्स को भी हल्का करने में मदद करता है।
स्टेप 2: कच्चे दूध से क्लीन्जिंग करें
इसके बाद एक कटोरी में थोड़ा सा कच्चा दूध लें और रुई की मदद से अपने चेहरे की क्लीन्जिंग करें। यह प्रक्रिया त्वचा को मुलायम और कोमल बनाती है। इसे 2–3 मिनट तक करें।
ये भी पढ़ें- DIY Dye Hair Oil: उम्र से पहले सफेद बाल? अब बनाएं ये घरेलू हेयर डाई ऑयल और पाएं काले-घने बाल
स्टेप 3: फेस स्क्रब करें
अब अपनी स्किन टाइप के अनुसार कोई भी सौम्य स्क्रब लें और 5 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है, ब्लैकहेड्स को कम करता है और स्किन को साफ व सॉफ्ट बनाता है।
स्टेप 4: फेस मास्क लगाएं
तीनों स्टेप्स के बाद फेस मास्क लगाना न भूलें। यह त्वचा की सफाई, हाइड्रेशन और पोषण देने का काम करता है। फेस मास्क से नेचुरल ग्लो आता है और स्किन तरोताजा दिखती है।
ये भी पढ़ें- Skin Care: घर बैठे पिंपल-फ्री स्किन कैसे पाएं? एक्सपर्ट ने बताया सटीक तरीका
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
16 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
16 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
17 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
18 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
20 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
20 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
21 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
23 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines