Natural Face Serum: आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन नेचुरली ग्लो करे और मुलायम बनी रहे. इसके लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स और क्रीम्स का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर नतीजे नहीं मिलते. अगर आप भी ऐसी ही परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि आप घर पर ही आसान और नैचुरल इंग्रीडिएंट्स से फेस सीरम तैयार कर सकते हैं, जो आपकी स्किन को देंगे गहराई से नमी, ग्लो और नेचुरल ब्राइटनेस. आइए जानते हैं कि आप अपनी त्वचा के लिए सिरम किस तरह से बना सकेत हैं. साथ ही अपनी त्वचा को नेचुरल ग्लो दे सकते हैं.
होममेड फेस सिरम | Homemade Face Serum
इन चीजों की पडे़गी जरूरत
सामग्री
- 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल
- 1 टीस्पून गुलाब जल
- 1 कैप्सूल विटामिन E
एलोवेरा – विटामिन ई का फेस सिरम बनाने के लिए आप सबसे पहले एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाएं. अब उसमें विटामिन E कैप्सूल काटकर उसमें डालें. इसके बाद अच्छे से मिक्स कर के एक छोटे बॉटल में भर लें. अगर आप इस सिरम को अपनाते हैं तो यह आपकी स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है. साथ ही सनबर्न और एक्ने को कम करता है.
विटामिन C ऑरेंज सीरम
इन चीजों की पडे़गी जरूरत
- 1 टेबलस्पून ताजा संतरे का रस
- 1 टीस्पून एलोवेरा जेल
- 1 टीस्पून ग्लिसरीन
ये भी पढे़ं- Parenting Tips: दूध पीने के बाद बच्चा कर देता है उल्टी? एक्सपर्ट से जानें किन चीजों का रखें ध्यान
इस तरह बनाएं फेस सिरम विटामिन C ऑरेंज सीरम
विटामिन C ऑरेंज सीरम बनाने के लिए आप सभी चीजें एक साथ मिलाएं. इसके बाद आप एयरटाइट बॉटल में भरकर फ्रिज में रखें. आप इसे सुबह नहाने के बाद चेहरे पर 2–3 बूंद लगाएं.
गुलाब-जोजोबा सीरम
इन चीजों की पडे़गी जरूरत
- 1 टीस्पून जोजोबा ऑयल
- 1 टीस्पून गुलाब जल
- 2 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
इस तरह बनाएं गुलाब-जोजोबा सीरम
गुलाब-जोजोबा सीरम सभी सामग्री को मिलाकर छोटे ग्लास बॉटल में रखें. रोज रात में फेस क्लीन करने के बाद चेहरे पर मसाज करें.
ये भी पढे़ं- Hair Fall Remedies: घर पर बनाएं हेयर फॉल रोकने के लिए 2 बेस्ट Hair Mask, मिनटों में हो जाएंगे रेडी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
12 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
19 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
19 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
20 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines