Homemade DIY Face Scrub: बहुत से लोग ऐसे हैं जो केमिकल प्रोडक्ट्स का कम से कम इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं, ताकि उनकी त्वचा को कोई नुकसान न हो। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं और अपनी स्किन के लिए कोई बेहतरीन स्क्रब ढूंढ रहे हैं, तो आइए जानते हैं होममेड DIY फेस स्क्रब के बारे में जो आपकी त्वचा से पिगमेंटेशन यानी दाग-धब्बों को हटाने में मदद करेगा और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाएगा। इसे घर पर बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें आपकी किचन में ही आसानी से मिल जाएंगी। यह स्क्रब स्किन को एक्सफोलिएट करता है जिससे डेड स्किन सेल्स हटते हैं और नई त्वचा निखर कर सामने आती है।
स्क्रब बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 कटोरी कच्चे चावल के दाने
- 1 कटोरी मसूर दाल
- 2 चम्मच हल्दी
- 1 कटोरी गुलाब की पत्तियां
- 1 कटोरी ऑरेंज पील पाउडर
इस तरह बनाएं DIY स्क्रब
आज के समय में हर कोई नेचुरल निखार चाहता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो यह DIY स्क्रब आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गर्म कढ़ाई में 1 कटोरी चावल डालें, फिर इसमें 1 कटोरी मसूर दाल डालें। दोनों को अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। ठंडा होने पर इन्हें कढ़ाई से निकाल लें। अब इन दोनों चीजों को मिक्सी में डालें। इसके साथ ही मिक्सी में 2 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर, गुलाब की पत्तियां और 1 चम्मच हल्दी डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से पीसकर पाउडर बना लें।
DIY स्क्रब कैसे लगाएं
इस स्क्रब को आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। इसे लगाने के लिए इस पाउडर में थोड़ा सा दही मिलाएं और पेस्ट बनाकर चेहरे पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में लगाएं। इस स्क्रब का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक या दो बार कर सकते हैं। यह स्क्रब आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा और तुरंत निखार देगा।
स्क्रब के फायदे
यह DIY फेस स्क्रब पूरी तरह से प्राकृतिक है और त्वचा पर कोमलता से काम करता है। इसमें मौजूद चावल और मसूर दाल त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं जिससे डेड स्किन सेल्स हटते हैं। गुलाब की पत्तियां त्वचा को ठंडक देते हैं और सूजन को कम करती हैं वहीं हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों से बचाते हैं। ऑरेंज पील पाउडर विटामिन C से भरपूर होता है जो त्वचा को ब्राइट करता है और पिगमेंटेशन को कम करता है। कुल मिलाकर यह स्क्रब आपकी त्वचा को निखारने साफ करने और उसे स्वस्थ बनाने में सहायक होता है।
ये भी पढ़ें-Cooking Hacks: हर होम शेफ के लिए जरूरी है ये कुकिंग हैक्स, बना देंगे काम को आसान
संबंधित खबरें
दिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 hr agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
15 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
16 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
18 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
19 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
19 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
20 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
21 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
22 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines