Dark Circles Natural Remedy: आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गए हैं. चाहे काम का तनाव हो या मनोरंजन का समय, स्क्रीन से आंखें हटाना अब लगभग नामुमकिन हो गया है. लेकिन इसी आदत का सबसे बड़ा नुकसान हमारी आंखों को उठाना पड़ता है. लगातार स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रखने से न सिर्फ आंखों में थकान और जलन होती है, बल्कि आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स भी बनने लगते हैं. डार्क सर्कल्स से चेहरा थका हुआ और उम्र से बड़ा दिखने लगता है, जिससे आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है. कई बार लोग महंगे क्रीम या पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन नतीजे लंबे समय तक नहीं टिकते. ऐसे में राहत मिल सकती है रसोई में मौजूद साधारण और नेचुरल चीजों से, जो न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि बेहद असरदार भी हैं. तो आइए जानते हैं कि कौन-सी हैं वे चीजें जो आपकी आंखों के नीचे के काले घेरे मिटाने में मददगार साबित हो सकती हैं.
आंखों के नीचे काले घेरे कैसे हटाएं | How To Reduce Dark Circles
इस तरह बनाएं होममेड डार्क सर्कल्स पेस्ट
अगर आपके डार्क सर्कल्स ज्यादा हैं और आप उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किचन में रखी कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी कॉफी, शहद, हल्दी और कच्चा दूध.
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर डालें.
- अब इसमें चुटकी भर हल्दी डालें.
- इसके बाद एक चम्मच कच्चा दूध और एक चम्मच शहद डालें.
- सबको अच्छे से मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें.
- बस इस तरह आपका होममेड डार्क सर्कल्स पेस्ट तैयार है.
इस तरह लगाएं पेस्ट
डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाना के लिए आप इस पेस्ट को रोजाना सोने से पहले अच्छे से आखों के नीचे लगाएं. सुबह उठते ही अपना फेस वॉश कर लें. अगर आप इस उपाय को रोजाना अजमाते हैं तो इससे आपको काफी फायदा हो सकता है साथ ही आपको काले घेरों से भी छुटकारा मिल सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
12 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
15 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
20 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
22 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines