Homemade Mathri Recipe: आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जो हर चीज के लिए बाहर का खाना खाना ही पसंद करते है. यहां तक नमकीन भी बाहर का ही खाते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बाहर की जगह घर का खाना, नमकीन हर चीज पसंद करते है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं घर पर ही टेस्टी सी नमकीन मठरी बनाना तो आइए जानते हैं कि आप कैसे बना सकते है और इसका स्वाद चख सकते है.
इन स्टेप्स को करें फॉलो | Follow These Steps
सामग्री (Ingredients)
- मैदा (सादा आटा) – 2 कप
- सूजी (रवा) – 1/4 कप
- अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
- काली मिर्च (दरदरी पिसी हुई) – 1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
- नमक – स्वादानुसार
- घी या तेल – 1/4 कप (मोयन के लिए)
- पानी – गूंधने के लिए
- तेल – तलने के लिए
ये भी पढ़ें- क्या आप भी सोचते हैं व्रत में क्या खाएं? अपनाएं ये फूड आइडियाज, सेहत के लिए होंगे हेल्दी और टेस्टी
बनाने की विधि (How to Make)
मठरी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़ी परात या बाउल में मैदा, सूजी, अजवाइन, काली मिर्च और नमक डालें. सबको अच्छे से मिला लें. इसमें घी या तेल (मोयन) डालें और हाथ से अच्छे से मिक्स करें. मोयन इतना होना चाहिए कि जब आप हाथ में थोड़ा मिश्रण लें और दबाएं, तो वह जम जाए. अब धीरे-धीरे पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें. आटा पुरी के आटे से थोड़ा सख्त होना चाहिए. ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलन की मदद से मोटी और छोटी-छोटी मठरियाँ बेल लें. चाकू या कांटे से मठरी के बीच में छेद करें ताकि तलते समय फूले नहीं. कढ़ाई में तेल गरम करें. जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तब एक साथ 4-5 मठरियां डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें. धीमी आंच पर तलने से मठरियां कुरकुरी बनती हैं. तली हुई मठरियों को टिशू पेपर पर निकालें और पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में भर कर रखें.
ये भी पढ़ें- मुंबई से पेरिस तक… दुनिया के ये 5 शहर है अपने स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर
संबंधित खबरें
दीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
17 mins agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
1 hr agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
1 hr agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
1 hr agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
4 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
5 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
6 hrs agoक्या आपको पता है नूडल्स सबसे पहले कहां बनाए गए थे? जानिए दिलचस्प कहानी
9 hrs agoघर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
23 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines