हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

घर में इस तरह बनाएं Cleaning Liquid, दिवाली पर चमक जाएगा आपका आशियाना

Cleaning Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो दिवाली के लिए जमकर साफ-सफाई करते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर ही आसानी से क्लीनिंग लिक्विड बना सकते हैं और अपने घर को दिवाली से पहले चमका सकते हैं.

विज्ञापन
बिना केमिकल के घर को ऐसे करें साफ. Image Source Freepik

Homemade Cleaning Liquid: दिवाली का नाम आते ही सबसे पहले घर की सफाई का ख्याल आता है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो दिवाली (Diwali Cleaning) से पहले घर के कोने-कोने की सफाई में कोई कसर नहीं छोड़ते. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और सोच रहे हैं कि बिना महंगे केमिकल्स के घर को कैसे चमकाया जाए, तो चिंता की कोई बात नहीं. इस बार बाजार से क्लीनिंग प्रोडक्ट्स (Cleaning Products) खरीदने के बजाय आप घर पर ही आसानी से नेचुरल और असरदार क्लीनिंग लिक्विड बना सकते हैं और घर का हर कोना चमका सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे कुछ घरेलू चीजों से खुद का क्लीनिंग लिक्विड तैयार करें वो भी कम खर्च में और बिना किसी साइड इफेक्ट (Side Effects) के.

होममेड क्लीनिंग लिक्विड | Homemade Cleaning Liquid

बेकिंग सोडा और विनेगर से बनाएं स्प्रे

अगर आप दिवाली की सफाई के लिए महंगे क्लीनिंग लिक्विड नहीं खरीदना चाहते हैं तो इस आसान घरेलू स्प्रे को बना सकते हैं. जिसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा, 2 चम्मच विनेगर, 1 कप पानी की जरूरत होगी. इसके बाद आप इन सभी को अच्छे से मिक्स करें और स्प्रे बोतल में भर लें. यह स्प्रे रसोई, सिंक, टाइल्स और शेल्फ जैसी जगहों को साफ करने में मदद करता है और उनमें चमक भी लाता है.

ये भी पढे़ं- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर आज इस तरह सेट करें मेकअप, घंटों तक नहीं होगा टस से मस

विज्ञापन

विनेगर और डिशवॉश से बनाएं स्प्रे

इस क्लीनिंग स्प्रे को बनाना भी बेहद आसान है और यह डस्टिंग के लिए परफेक्ट है. जिसके लिए आपको 2 कप पानी, आधा चम्मच विनेगर, 2–3 चम्मच डिश वॉश लिक्विड की जरूरत होगी. अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. जब भी आपको सफाई करनी हो, बस इस स्प्रे को सतह पर छिड़कें और साफ कपड़े से पोंछ दें.

नींबू और बेकिंग सोडा वाला स्प्रे

नींबू की खुशबू के साथ यह स्प्रे कीटाणुओं को मारने में और बदबू दूर करने में असरदार होता है. इसके लिए आपको आधा कप नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 कप गरम पानी की जरूरत होगी. अब आप इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और एक स्प्रे बोतल में भर लें. यह स्प्रे टॉयलेट, किचन स्लैब, फ्रिज के अंदर और डस्टबिन के आसपास के हिस्सों को साफ करने में बहुत काम आता है.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं-चाहते हैं लंबे और मजबूत बाल? केमिकल नहीं घर पर इस तरह बनाएं होममेड कंडिशनर, बालों में आ जाएगी जान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola