Home Remedies To Remove Facial Hair: लगातार बढ़ते प्रदूषण और तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के कारण कई लोग तरह-तरह की समस्याओं को झेलते हैं। इन आदतों के कारण न सिर्फ हेल्थ बल्कि स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। लड़का हो या लड़की इन दिनों हर कोई स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं।
ऐसे में समस्याओं से राहत पाने के लिए कई तरह की चीजें यूज करते हैं, लेकिन ब्रांडेड ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मदद से कभी फायदा मिलता है और कभी नहीं मिलता है। चेहरे के अनचाहे बाल भी इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो अक्सर आपकी खूबसूरती में दाग लगा देते हैं। ऐसे में चेहरे के बाल हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जो काफी हद तक आपकी मदद कर सकते हैं..
शुगर वैक्सिंग
चीनी, नींबू का रस और पानी को मिला लें। इसे मध्यम आंच पर पकाएं जब तक यह गाढ़ा नहीं होता है। यह मिश्रण ठंडा होने पर चेहरे पर लगाएं और कपड़े के टुकड़ों की मदद से रिमूव करें।
ओट्स और केला
एक पके हुए केले में दो स्पून ओट्स मिलाकर इसे मिक्सी में पीसें और पेस्ट बनाकर स्किन पर 3 Min तक लगाकर छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से स्किन से छोटे-छोटे बाल निकल जाएंगे।
बेसन और हल्दी
एक चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इसे पानी या दूध के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
बेसन, मलाई और हल्दी
बेसन, दूध की मलाई और हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से वॉश करें।
पपीता और आलू का रस
पपीता और आलू को पीस लें और उनका रस निकालें। इस रस को चेहरे पर लगाएं और 20-30 मिनट रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से वॉश करें।
यह नुस्खे असरदार हो सकते हैं, लेकिन सभी की तरह वे हर किसी के लिए सही नहीं होते हैं। आपको पहले टेस्ट करना चाहिए कि त्वचा को इन घरेलू उपायों से कोई समस्या तो नहीं हो रही है। अगर कोई संकेत महसूस होता है, तो इसे रोक दें।
ये भी पढ़ें- घर में घूम रहे चूहों ने नाक में कर दिया है दम, तो इन 5 असरदार तरीकों से पाएं छुटकारा
संबंधित खबरें
Gulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
26 mins agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 hr agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
3 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
3 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
3 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
5 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
6 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
8 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
22 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines