प्याज भगाएगा घर से मच्छर, कॉकरोच और छिपकली! अभी ट्राई करें ये घरेलू नुस्खा

Home Remedies To Get Rid of Mosquitoes And Lizards: अक्सर आपने घर के हर कोने या रसोई जैसी जगहों पर कॉकरोच इधर-उधर देखने को मिल जाते हैं, जबकि दीवारों पर टहलती हुई छिपकली दिख जाती है। इसके चलते बीमारियों का भी डर रहता है और कितनी भी दवाई का छिड़काव करें, ये चीजें फिर भी रहती हैं।  

Home Remedies To Get Rid of Mosquitoes And Lizards

मच्छरों और छिपकलियों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय Image Credit: Freepik

विज्ञापन

कैसे लगता होगा जब रसोई में चलते हुए कॉकरोच, दीवार पर रेंगती हुई छिपकली और कान में भिनभिनाते हुए मच्छर सभी बहुत ज्यादा दिक्कत करते हैं। ऐसे में कई लोग केमिकल वाली चीजें इस्तेमाल करते हैं, ये आपकी सेहत को भी नुकसान करते हैं। इसके लिए आज आप घर पर ये प्याज का नुस्खा अपनाकर देखें, इससे ये सारी परेशानियां दूर होंगी और सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होता है।

विज्ञापन

अपनाएं ये प्याज का नुस्खे

सबके घर में प्याज तो बड़े आराम से मिल जाएगा। तो सबसे पहले एक प्याज लें और उसको ऊपर से काटकर एक छेद बना लें। फिर इसमें एक बत्ती बनाकर सरसों के तेल में डुबो कर उसके अंदर रख दें।

इसके बाद और तेल डाल दें। फिर जला कर अपने कमरे में रख दें। इससे मच्छर, कॉकरोच, छिपकली का आना बंद हो जाएगा और आप चैन की नींद सो पाएंगे। इससे सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होता है।

विज्ञापन

इसके अलावा ये उपाय भी करें 

सफाई रखें

घर को साफ-सुथरा रखना मच्छर, कॉकरोच और छिपकली को काफी हद तक रोकता है। खासकर रसोई और बाथरूम को रोजाना साफ करें।

विज्ञापन

घर की छिपी हुई जगहों को ध्यान से देखें

मच्छर, कॉकरोच, और छिपकली आमतौर पर घर के कोनों में छिपे होते हैं। उन्हें पहचानें और इन जगहों को साफ करें।

खाने को कवर करके रखें

खाने-पीने की चीजों को ढक कर रखें। कभी भी खाने के बाद बर्तनों को ऐसे ही न छोड़ें, उन्हें तुरंत धोएं।

विज्ञापन

नीम के पत्ते 

नीम के पत्ते, लौंग, नमक जैसी नेचुरल उपचारों का उपयोग करके इन्हें भगा सकते हैं।

केमिकल या नॉन-केमिकल 

अगर सभी उपायों के बावजूद समस्या हल नहीं होती है, तो आप केमिकल या नॉन केमिकल पेस्ट कंट्रोल सर्विस की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ