Home Remedies of Garlic Cloves: आज के समय में कब किसे कौन सी बीमारी अपना शिकार बना ले कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपना खास ध्यान रखें। भागदौड़ भरी जिंदगी में थोड़ी सी अपनी भी परवाह करें और कैंसर, हार्ट अटैक समेत अन्य जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए डाइट में थोड़ा बदलाव करें। अच्छे खानपान, रोजाना योग या एक्सरसाइज के अलावा कुछ चीजों को अपनाए। अगर आप भी इन जानलेवा बीमारियों से खुद का बचाव करना चाहते हैं या फिर कमर का दर्द आपको भी सताता है या आपके लिए भी खाना पचाना मुश्किल हो जाता है, तो इन सभी समस्या का एक इलाज आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।
आज हम आपको एक खास चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन करना हर कोई पसंद न करता हो, लेकिन इसके फायदे जानकर हर कोई इसे अपनाना पसंद जरूर कर सकता है। दरअसल, हम लहसुन की बात कर रहे हैं जिसकी महक हर किसी को पसंद नहीं होती लेकिन इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आइए आपको लहसुन के कुछ फायदों के बारे में बताते हैं।
दिल की सेहत का रखे ख्याल
अनहेल्दी लाइफस्टाइल और किसी प्रकार के फिजिकल एक्टिविटी में शामिल न होने पर दिल से संबंधित रोग हो सकते हैं। दिल की अच्छी सेहत के लिए शरीर में ब्लड सर्कुलेट होना जरूरी है, न होने पर दिल संबंधित बीमारियां हो सकती है। अगर आप दिल की सेहत अच्छी रखना चाहते हैं तो लहसुन की 3 कलियां दोपहर में खाना खाने के बाद खा सकते हैं। इसमें मौजूद सल्फर हाई बल्ड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम रखने में मददगार है।
कैंसर से बचाव
कैंसर से बचाव के लिए आप अपनी डाइट में लहसुन को शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के टी सेल यानी गुड सेल को बढ़ाता है और कैंसर सेल को खत्म करता है। रोजाना सुबह खाली पेट एक लहसुन खाने से इम्युनिटी भी बूस्ट होती है और आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 10 रुपये से कम में शरीर की दुर्गंध से मिलेगा छुटकारा!
घुटनों के दर्द से आराम
घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए भी आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कमर दर्द के अलावा जोड़ों के दर्द में भी राहत देने का काम करते हैं। शरीर में होने वाले दर्द को कम करने के लिए सरसों के तेल को गर्म करें और फिर उसमें लहसुन की 2-3 कलियां डाल दें। हल्का ठंडा होने पर इस तेल को कमर या जोड़ों पर लगा लें, आपको थोड़ी देर में दर्द से आराम मिल सकेगा।
खाना पचाने में मददगार
लहसुन के इस्तेमाल से आप आसानी से खाना डाइजेस्ट कर सकते हैं। इसमें मौजूद पाचक एंजाइम खाने को पचाने में मदद करता है। आप लहसुन का इस्तेमाल सब्जी में कर सकते हैं। चाहें तो खाना खाने के बाद एक लहसुन की कली खा सकते हैं, जिससे गैस जैसी समस्या भी नहीं हो सकेगी।
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन
बीमारियों से दूर रखने और पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखने के अलावा लहसुन आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे, पिंपल, एक्ने जैसी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में लहसुन मददगार हो सकता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मी में फटे होंठों से हैं परेशान? ट्राई करें ये 5 आसान घरेलू नुस्खे
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
7 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
9 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
12 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
12 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
16 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines