Home Remedies For Open Pores: स्किन पोर्स का खुलना (Open Pores) एक कॉस्मेटिक समस्या होती है। इसका सामना हममें से आप भी कई लोग करते ही हैं। ये चेहरे की समस्या किसी को भी परेशान कर सकती है। वैसे ये लाइफ के लिए जोखिम नहीं है, लेकिन पिम्पल्स और एक्ने की वजह जरूर होती है।
ये पोर्स ज्यादातर आपके माथे, नाक, गाल और चिक पर नजर आ सकते हैं। हालांकि, इन्हें सही करना आसान तो नहीं है, लेकिन कुछ हद तक बंद कर सकते हैं और आपके किचन में भी कई ऐसी नेचुरल चीजें मिल जाती हैं, जिससे आप इस समस्या में राहत पा सकते हैं।
चेहरे पर बड़े ओपन पोर्स (open pores) को कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो आप आजमा सकते हैं। यहां कुछ ऐसे नेचुरल उपाय हैं, जो ओपन पोर्स को समान करने में मदद कर सकते हैं-
गुलाब जल (Rose Water)
गुलाब जल चेहरे पर लगाने से त्वचा की रंगत निखर जाती है और ओपन पोर्स भी कम होते हैं। गुलाब जल को कॉटन बॉल पर लेकर चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। इसे रोजाना करने से फायदा होता है।
नींबू का रस (Lemon Juice)
नींबू का रस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और ओपन पोर्स को कम करने में मदद करता है। नींबू के रस को पानी मिला कर चेहरे पर 15-10 मिनट लगाएं और फिर बाद वॉश कर लें।
टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)
टी ट्री ऑयल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और ओपन पोर्स को साफ करने में मदद करता है। एक बूंद टी ट्री ऑयल को किसी बेस ऑयल में मिलाकर चेहरे पर मसाज करें।
धनिये का पेस्ट (Coriander Paste)
धनिये के पत्ते पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। धनिये में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ओपन पोर्स को कम करने में मदद करते हैं।
हल्दी और दही का पेस्ट (Turmeric and Yogurt Mask)
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं, जबकि दही में एल्फा हाइड्रोक्सी एसिड होता है जो ओपन पोर्स को छोटा करता है। हल्दी और दही को मिलाकर लेप बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें।
इस बात का ध्यान रखें किसी भी नए प्रोडक्ट या नुस्खे को ट्रायल करने से पहले एक पैच टेस्ट कर लेना चाहिए, ताकि त्वचा पर किसी तरह की चिपचिपी या एलर्जी न हो। अगर त्वचा या किसी अन्य समस्या को लेकर ज्यादा चिंता है, तो एक डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Migraine Home Remedies: माइग्रेन दर्द से नहीं मिल रहा छुटकारा?
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
42 mins agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
14 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
15 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
17 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
18 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
21 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
21 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
22 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
22 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines