News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Home Remedies Get Rid Dandruff: ज्यादातर लोग बालों की सबसे बेकार प्रॉब्लम डैंड्रफ से परेशान रहते हैं और तरह -तरह के उपायों और दवाओं का इस्तेमाल करके इससे बचने की कोशिश करते हैं। जहां कई बार जिद्दी डैंड्रफ बहुत ज्यादा ही परेशान करते है। इसलिए इस प्रॉब्लम से बचने के लिए हम आज कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके इनके फायदों के बारे में जानेंगे। इनकी मदद से डैंड्रफ को तो दूर किया ही जाएगा साथ ही साथ बालों को चमकदार, मुलायम, घना और मजबूत बनाने में भी मदद मिलेंगी।
डैंड्रफ को दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा का पौधा कई औषधीय गुणों और तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों से जुड़ी कई परेशानियों को कम कर सकता है। बालों की रूसी को दूर करने के लिए इसका जेल सबसे अच्छा उपाय साबित होता है। इसके साथ ही यह बालों को जरूरी नमी देता है, बाल मजबूत बनाता है, बालों का झड़ना रोक सकता है और बालों को मुलायम बनाने में भी असरदार होता है।एक बाउल में 3-4 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे जिद्दी डैंड्रफ बड़ी तेजी के साथ कम हो जाते है।
रूसी या डैंड्रफ दूर करने के लिए आंवला पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पाउडर में विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सिर को जूँ और डैंड्रफ की समस्या को दूर करते हैं। अगर आपके बाल जल्दी लंबे नहीं होते हैं, तो आंवले का तेल लगाएं। स्कैल्प पर इस तेल से मसाज करें, इससे डैंड्रफ भी खत्म होगा। यदि आपके बाल बहुत अधिक गिरते हैं तो आंवले का इस्तेमाल अवश्य करें। आंवला पाउडर का पेस्ट बनाकर अपने स्कैल्प पर लगाएं और लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में सौम्य शैम्पू से धो लें।
यदि आपके बाल डैंड्रफ की वजह से काफी ज्यादा झड़ रहे हैं, तो टी-ट्री ऑयल इससे काफी राहत दिला सकता है। आप इससे हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। टी-ट्री ऑयल को पानी में मिलाकर पूरे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। इसे करीब 15 से 20 मिनट तक स्कैल्प पर लगा रहने दें। फिर शैम्पू से स्कैल्प और बालों को अच्छी तरह से धो लें। टी ट्री ऑयल को हफ्ते में तीन बार लगाया जा सकता है।
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है। जिसकी मदद से डैंड्रफ को दूर किया जा सकता है। अगर आपके सिर में डैंड्रफ ने तांडव मचा रखा है, जिससे आपको बहुत ज़्यादा खुजली होती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस लगाएं। सबसे पहले कटोरी में 2 से 3 चम्मच नारियल का तेल लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। जब दोनों अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो कॉटन बॉल (रुई का फोहा) की मदद से इस पेस्ट को जड़ों पर लगाएं। इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर कम से कम 1 घंटे तक लगा रहने दें और फिर बाद में पानी से धूल लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।