---विज्ञापन---

दाद या खुजली की समस्या को मारो गोली, बस झट से अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Home Remedies For Ringworm: दाद की समस्या होने पर काफी परेशानी होती है। बार-बार खुजली होती रहती है और ये इंफेक्शन फैलता है। 

Home Remedies For Ringworm: दाद एक ऐसी समस्या है, जो किसी को भी हो सकती है। यह एक फंगल इंफेक्शन है, जो आपके हाथ, पैर, गर्दन  और शरीर के अंदरूनी भागों में कहीं भी हो सकता है। दाद होने पर ये तेजी से फैलता भी है।

इसका समय पर उपचार जरूरी होता है वरना अगर फैलने लगा तो उसमें पस बन जाती है और पानी भर जाता है। इसलिए बिल्कुल भी इग्नोर न करें। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो इसे कम करने में आपकी हेल्प कर सकते हैं..

---विज्ञापन---

रोजाना सफाई

दाद को कंट्रोल करने के लिए रोजाना साफ-सफाई का ध्यान रखें। रोज नहाने के बाद शरीर को अच्छे से सुखाएं।

नीम का पेस्ट

नीम के पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर दाद वाली जगह पर लगाएं। नीम में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो दाद को ठीक करने में हेल्प कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

दही 

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स दाद को कम करने में हेल्प करते हैं। रोजाना दाद वाली जगह पर थोड़ी सी दही लगाएं और 20 मिनट बाद वॉश कर लें।

तुलसी

तुलसी के पत्ते भी एंटीफंगल गुणों से भरपूर होते हैं। रोजाना कुछ तुलसी के पत्ते पीसकर पेस्ट बनाकर दाद पर लगाएं। इससे भी आराम मिलता है।

---विज्ञापन---

खाने वाला सोडा

सोडियम बायकार्बोनेट यानी की खाने वाला सोडा भी दाद के उपचार में मददगार है। एक स्पून सोडा को गुनगुने पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और दाद वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट के बाद वॉश कर लें। अगर दाद की कंडीशन ज्यादा गंभीर है या घरेलू उपचार से भी नहीं ठीक हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- चेहरे से हटाना चाह रही हैं अनचाहे बाल, अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

First published on: Apr 26, 2024 09:23 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola