---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

गर्मियों में मच्छरों से छुटकारा दिलवाएंगे ये 7 घरेलू नुस्खे! आज ही करें ट्राई

How To Get Rid Of Mosquitoes: मच्छरों को भगाने के लिए आप में कई लोग तरह-तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट यूज किए जाते हैं, लेकिन इसकी वजह से सेहत को भी नुकसान होता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपके बेहद काम आएंगे। 

How To Get Rid Of Mosquitoes: गर्मियां शुरू होते ही हर घर में एक ही समस्या पाई जाती है और वो है मच्छरों का आतंक। इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग मार्केट से ऐसे प्रोडक्ट्स लेकर आते हैं कि मच्छर तो भाग जाते हैं, लेकिन सेहत को एक तरह से हानि करते हैं।

क्योंकि ये मच्छरों वाले प्रोडक्ट काफी ज्यादा हार्ड केमिकल से बनाए जाते हैं, जिसके कारण कई बार सांसों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में बीमारियों और मच्छरों को दूर भगाने के लिए ये कुछ असरदार घरेलू उपाय अपनाएं..

---विज्ञापन---

नीम का तेल

नीम का तेल एक नेचुरल मच्छर खत्म होता है। इसे कमरे के आस-पास या जहां मच्छरों का प्रकोप ज्यादा होता है, वहां पर लगाएं।

लौंग का तेल

लौंग का तेल भी मच्छरों को भगाने में मदद कर सकता है। इसे कमरे के कोनों और खिड़कियों के पास लगाएं। इससे भी काफी फायदा होगा।

---विज्ञापन---

पुदीना का तेल

पुदीना का तेल भी मच्छरों को भगाने में असरदार होता है। इसे कमरे में छिड़के या जहां से मच्छर आते हैं, वहां पर लगाएं।

लौंग

लौंग का तेल या ताजे पाउडर को जलने वाली मोमबत्ती में डालकर जलाएं। इसकी खुशबू मच्छरों को भगाने में मदद करेगी।

---विज्ञापन---

नींबू की खुशबू

नींबू के छिलकों को सुखाकर उन्हें घर के कोनों में रखें। इसकी खुशबू मच्छरों को भगाने में मदद करेगी।

धूप

मच्छरों को भगाने के लिए कमरे को धूप देना भी एक असरदार तरीका है। सुबह की धूप में रोजाना कमरे को खोलें ताकि धूप सीधे वहां जाएं, जहां मछर छिपे रहते हैंं।

---विज्ञापन---

मछली का तेल

मछली का तेल भी मच्छरों को भगाने में मदद कर सकता है। इसे अपने शरीर पर लगाएं, जैसे हाथों और पैरों पर। यह उपाय आपको मच्छरों को भगाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन अगर मच्छरों का प्रकोप बहुत ज्यादा है या इससे जुड़ी कोई अन्य समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह करें।

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पैर में हो गया है Foot Corn? इन 7 नुस्खों से मिलेगा छुटकारा 

First published on: Apr 25, 2024 05:53 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola