Beauty Tips: कई लोग अपनी कोहनी और घुटनों के कालेपन से परेशान होते हैं। बता दें कि आप चुटकियों में कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर कर सकते हैं। यह समस्या मोटी त्वचा के कारण होता है। ऐसे में अगर आप अपनी इस समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं, तो ये धीरे-धीरे और बढ़ जाता है। जिसे ठीक करना और भी मुश्किल हो जाता है। जिससे कुछ लोग खुद को असहज महसूस करते हैं। कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर आप केवल कोहनी और घुटनों के कालेपन नहीं बल्कि शरीर पर मौजूद कई सारे काले धब्बों को दूर कर सकते हैं। आइए यहां जानते है कुछ घरेलू उपाय।
हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन मौजूद होता है, जो घुटनों और कोहनी के कालेपन को दूर करने में मदद कर सकता है। इस्तेमाल करने के लिए आप हल्दी और दूध का पेस्ट बना कर घुटनों और कोहनी पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें। बता दें कि दूध लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है, जो त्वचा को मुलायम और एक्सफोलिएट करता है।
ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की तरह आप भी छोड़ें सिगरेट, जानें इस बुरी आदत से कैसे छुड़ाएं पीछा?
एलोवेरा
वैसे, तो एलोवेरा के कई सारे फायदे होते हैं। लेकिन इसमें एलोइन और एलो सीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो पिगमेंटेशन को कम कर सकते हैं और कालेपन को हल्का करने में मदद करते हैं। एलोवेरा घुटनों और कोहनी पर काले धब्बों को कम करने और नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर त्वचा को हेल्दी रखता है। इसके लिए आप एलोवेरा के पेस्ट को घुटनों और कोहनी 10 मिनट के लिए लगा कर धो लें।
नींबू और शहद
नींबू में एक नेचुरल एक्सफोलिएटर के रूप में कम करता है। नींबू का साइट्रिक एसिड हाइपर पिग्मेंटेड त्वचा के कालेपन और डेड स्किन को दूर करने में मदद करता है। साथ ही शहद में अंतिमिक्रोबिअल सुब्स्टेन्सेस होता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है और धीरे-धीरे काले धब्बों को हल्का करता है। इसके लिए आप नींबू के रस को शहद में मिलाकर घुटनों और कोहनी पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट के लिए डाइट में शामिल करें 5 बीज, शरीर को छू भी नहीं पाएगी सर्दी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
10 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
15 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
19 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
20 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines