Beauty Tips: चुटकियों में करें कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर, अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे

Beauty Tips: अगर आप भी घुटनों और कोहनी के कालेपन से परेशान हैं, तो इसे आप चुटकियों में नेचुरल तरीकों से दूर कर सकते हैं। यहां पर कुछ घरेलू नुस्खे दिए गए हैं, जिसे आप आजमा सकते हैं।

Beauty Tips

Beauty Tips

विज्ञापन

Beauty Tips: कई लोग अपनी कोहनी और घुटनों के कालेपन से परेशान होते हैं। बता दें कि आप चुटकियों में कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर कर सकते हैं। यह समस्या मोटी त्वचा के कारण होता है। ऐसे में अगर आप अपनी इस समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं, तो ये धीरे-धीरे और बढ़ जाता है। जिसे ठीक करना और  भी मुश्किल हो जाता है। जिससे कुछ लोग खुद को असहज महसूस करते हैं। कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर आप केवल कोहनी और घुटनों के कालेपन नहीं बल्कि शरीर पर मौजूद कई सारे काले धब्बों को दूर कर सकते हैं। आइए यहां जानते है कुछ घरेलू उपाय।

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन मौजूद होता है, जो  घुटनों और कोहनी के कालेपन को दूर करने में मदद कर सकता है। इस्तेमाल करने के लिए आप हल्दी और दूध का पेस्ट बना कर घुटनों और कोहनी पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें। बता दें कि दूध लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है, जो त्वचा को मुलायम और एक्सफोलिएट करता है।

विज्ञापन

एलोवेरा

वैसे, तो एलोवेरा के कई सारे फायदे होते हैं। लेकिन इसमें एलोइन और एलो सीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो पिगमेंटेशन को कम कर सकते हैं और कालेपन को हल्का करने में मदद करते हैं। एलोवेरा घुटनों और कोहनी पर काले धब्बों को कम करने और नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर त्वचा को हेल्दी रखता है। इसके लिए आप एलोवेरा के पेस्ट को घुटनों और कोहनी 10 मिनट के लिए लगा कर धो लें।

नींबू और शहद

नींबू में एक नेचुरल एक्सफोलिएटर के रूप में कम करता है। नींबू का साइट्रिक एसिड हाइपर पिग्मेंटेड त्वचा के कालेपन और डेड स्किन को दूर करने में मदद करता है। साथ ही शहद में अंतिमिक्रोबिअल सुब्स्टेन्सेस होता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है और धीरे-धीरे काले धब्बों को हल्का करता है। इसके लिए आप नींबू के रस को शहद में मिलाकर घुटनों और कोहनी पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ