Home Remedies For Hair Fall: गर्मियों में बाल रूखे और बेजान से हो जाते हैं, जिससे हेयर फॉल की परेशानी बढ़ती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में काफी ज्यादा केयर करना जरूरी है। कई लोग हेयर फॉल को रोकने के लिए महंगे से महंगे से हेयर प्रोडक्ट का यूज करते हैं, लेकिन बहुत कम ऐसा होता है कि बालों का झड़ना कम होता है।
ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से बालों को मजबूती दे सकते हैं और हेयरफॉल पर लगाम लगा सकते हैं। गर्मी में झड़ने वाले बालों को रोकने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं-
नारियल तेल
नारियल तेल में पोषक तत्व होते हैं जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। गर्मी में इसका नियमित इस्तेमाल बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखता है।
एलोवेरा
एलोवेरा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके रस को बालों में लगाने से बाल मजबूत और झड़ने से बचे रहते हैं।
आंवला
आंवला बालों के लिए विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है जो बालों के झड़ने से रोकता है। आंवला का तेल या दूध में इसका इस्तेमाल करें।
अदरक और शहद
अदरक के रस में शहद मिलाकर इसे बालों में लगाने से बाल मजबूत और झड़ने से बचे रहते हैं।
रीठा, शिकाकाई और आंवला
इन तीनों को मिलाकर शैम्पू बनाएं या बालों में इनका पेस्ट लगाएं। यह बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करता है।
बालों को वॉश करने का तरीका
बालों को ज्यादा नमी देने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। नॉर्मल पानी से बालों को धोएं और बालों को अच्छी क्वालिटी के शैम्पू से वॉश करें।
प्रोटीन और बायोटिन युक्त डाइट
बालों के झड़ने को कम करने के लिए प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर डाइट लें। ये सब आपको अंडे, मटर, पनीर, दाल आदि इसमें शामिल हैं।
इन नुस्खों को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आप अपने बालों को झड़ने से बचा सकते हैं। अगर बालों का झड़ना बहुत ज्यादा है तो डॉक्टर से सलाह जरूर करें।
ये भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti: जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं ये 10 अनमोल वचन
ये भी पढ़ें- Home Remedies: घर से निकलने से पहले अपनाएं ये 7 रेमेडीज, नहीं होगी टैनिंग
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
48 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines