Home Remedies For Face Tan: गर्मियों का मौसम है और इसमें कई तरह की समस्याएं भी देखने को मिलती है। घर से बाहर जाने का मन भी नहीं करता है, लेकिन काम की वजह से निकलना ही पड़ता है। ऐसे में होता क्या है कि आप सूरज के संपर्क में आते हैं और स्किन पर टैन जमने लगता है। स्किन पर काले धब्बे और हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी परेशानियां भी आती हैं।
तेज गर्मियां आते ही टैनिंग होने लगती है। वहीं, कई लोगों को इससे ज्यादा समस्या होती है, जैसे ही थोड़ी देर के धूप में जाते हैं, तो स्किन झुलस जाती है।
इसलिए गर्मी के दिनों के लिए पहले से ही कुछ खास घरेलू नुस्खे स्किन को खूबसूरत बना देती है। घर से बाहर जाने से पहले त्वचा को सेफ रखने के लिए टैनिंग से बचाव के लिए आप इन उपायों को आजमा सकते हैं-
सनस्क्रीन का यूज
जब भी आप घर से बाहर जाएं, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को हानिकारक अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों से बचाव करता है।
कपड़ों का चुनाव
धूप में जाते समय ध्यान दें कि आपका पहनावा ऐसा हो कि यह UV किरणों से आपका बचाव हो और डायरेक्ट धूप न लगे।
ज्यादा बाहर जाने से बचें
सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक की समय में बाहर जाने से बचें, क्योंकि इस समय UV किरणों की सोर्स ज्यादा होती है। अगर बहुत जरूरी है बाहर जाना तो अपने आपको कवर करके जाएं।
हेल्दी डाइट
ऐसे डाइट का सेवन करें जो विटामिन ई और सी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं, जैसे मूली, गाजर, अखरोट, बादाम, संतरे आदि।
इस समय धूप में न जाएं
धूप में अधिक समय बिताने से बचें, खासकर सुबह के 10 बजे से शाम के 4 बजे तक।
नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल
जैतून, नारियल और अलसी के तेल का इस्तेमाल करें, जो स्किन को चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।
नींबू पानी
नींबू के रस को पानी में मिलाकर पिएं, जिससे त्वचा में विटामिन सी की मात्रा बढ़ेगी और त्वचा को टैनिंग की समस्या से बचाएगी। ये उपाय आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Home Remedies: घर में बढ़ गया है कॉकरोच का आतंक?
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
13 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
20 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines