DIY Homemade Moisturizer: गरमियों के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इस वजह से लोग त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए बाजार के महंगे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अगर आप भी घर पर बने मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। तो आइए जानते हैं घर पर 5 तरीके मॉइश्चराइजर बनाने के और इसके इस्तेमाल के बारे में, जिससे आपकी त्वचा अच्छी और सुंदर हो सकती है।
एलोवेरा जेल मॉइस्चराइजर
एलोवेरा जेल से भी त्वचा काफी अच्छे से मॉइस्चराइज होती है। सबसे पहले एलोवेरा जेल को अच्छे से मैश कर लें और त्वचा पर इसे 10-12 मिनट तक लगाएं। फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें। आप हर दूसरे-तीसरे दिन इसका प्रयोग कर सकते हैं और अपनी त्वचा में निखार पा सकते हैं।
एवोकाडो मॉइस्चराइजर
आप एवोकाडो को काटकर इसका गूदा निकाल लें और अच्छे से मैश कर लें। इसे दस मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं और कुछ ही दिन में फर्क देख सकते हैं।
नारियल मॉइश्चराइजर
नारियल का तेल मॉइश्चराइजेशन से भरा होता है। इस मॉइस्चराइजर को आप अपने घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप नारियल का तेल लें, उसमें 1 विटामिन ई कैप्सूल के साथ लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें। इससे आपकी त्वचा को निखार मिलेगा।
ग्लिसरीन, शहद मॉइश्चराइजर
ग्लिसरीन त्वचा को नमी प्रदान करने और हाइड्रेट करने में मदद करता है। साथ ही यह आपकी त्वचा को भी मोटा करता है। इसे बनाने के लिए आप 1 चम्मच शहद में 2 चम्मच ग्लिसरीन और 1 चम्मच नींबू का रस के साथ 2 चम्मच ग्रीन टी मिलाएं।
बादाम तेल मॉइश्चराइजर
बादाम के तेल और कोकोआ बटर से भरे इस अद्भुत होममेड मॉइश्चराइजर के साथ अपनी त्वचा को कोमलता प्रदान कर सकते हैं। बादाम का तेल हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आप 1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल लें, इसके बाद एक बड़ा चम्मच शहद और 2 बड़े चम्मच कोको बटर लें, साथ ही गुलाबजल की कुछ बूंदें मिलाकर इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें-
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
3 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
7 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
8 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
10 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
11 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
14 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines