Homemade Hair Serums: बालों को चमकदार और खूबसूरत बनाने के लिए इन दिनों लोग हेयर सीरम का इस्तेमाल कर रहे हैं। बाजार में आपको कई ब्रांड के हेयर सीरम आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन आज भी ऐसे कई लोग हैं जो बाजार के हेयर सीरम को लगाना अवॉइड करते हैं क्योंकि बाजार वाले हेयर सीरम में अधिक मात्रा में केमिकल होता है जो कि बालों को खराब कर सकते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो आज हम आपको 5 होममेड हेयर सीरम के आइडियाज बताएंगे जिससे आप केमिकल की चिंता से फ्री होकर अपने बालों को सुंदर और चमकदार बना सकते हैं। साथ ही इन सीरम को रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।
नारियल और बादाम सीरम
इसको बनाने के लिए आप 2 चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच बादाम के तेल लें। इन दोनों को एक साथ मिलाएं और एक साफ शीशी में भरकर रखें। इस मिश्रण को बनाते समय हल्का पानी डालें। इस तरह आप आसानी से घर पर सीरम बना सकते हैं और रोजाना अपने बालों पर अप्लाई कर सकते हैं।
एलोवेरा और गुलाब जल सीरम
हेयर सीरम बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें, उसमें 1 चम्मच गुलाब जल को अच्छे से मिलाकर बालों में लगाएं। फिर 15-20 मिनट तक छोड़कर धो लें।
आंवला और नीम तेल सीरम
इस सीरम को बनाने के लिए आप 1 चम्मच आंवला तेल और 1 चम्मच नीम का तेल लें और आंवला और नीम तेल को अच्छे से मिला लें, फिर बालों में 30 मिनट तक लगाकर धो लें। ये आपके बालों में कंडीशनर का काम करता है और रूसी को कम करता है।
जैतून और लैवेंडर आयल सीरम
इसको बनाने के लिए आप 2 चम्मच जैतून का तेल लें और उसमें 5-6 बूंद लैवेंडर तेल की डालें, फिर इन दोनों को मिलाकर बालों में लगाएं। यह सीरम बालों को चिकना करता है और बालों में शाइन लाता है।
आर्गन और शहद सीरम
“इस सीरम को बनाने के लिए 2 चम्मच आर्गन तेल और 1 चम्मच शहद लें, फिर इन दोनों को मिलाकर बालों में लगाएं और 20-30 मिनट बाद धो लें। ये आपके बालों को पोषण देता है और उन्हें सिल्की बनाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें-गर्मियों में AC के कारण त्वचा को क्या-क्या होते हैं साइड इफेक्ट? इन बातों का रखें ध्यान
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines