Homemade Facepack: खूबसूरती की शुरूआत चेहरे से होकर गुजरती है, जितना सुंदर चेहरा, उतना ही अच्छा इम्प्रेशन सामने वाले पर पड़ता है। लेकिन एक खूबसूरत चेहरे को पाना इतना भी आसान नहीं है, इसके लिए महिलाएं और लड़कियां न जाने कितने रूपए खर्च कर देती हैं और तरह- तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इनका यूज करने से इनमें मौजूद केमिकल्स फेस की कई लेयर तक उसे डैमेज कर देते हैं। जिनकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आज कुछ बेहतरीन होम मेड फेस पैक बनाने के बारे में बात करेंगे, जिनकी मदद से चेहरे की देखभाल बड़ी आसानी के साथ की जा सकती है।
ओट्स का होममेड फेस पैक
ओट्स अपने मॉइस्चराइजिंग, एक्सफोलीएटिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं। इनका यूज करके चेहरे की ग्लो को भी बढ़ाया जा सकता है। ओट्स का पाउडर स्किन पर लगाने से त्वचा मॉइस्चराइज होती है। इससे स्किन में निखार आता है। दाग-धब्बे कम होते हैं और झुर्रियों के लक्षणों से भी बचाव होता है। ओट्स का पेस्ट लगाने से स्किन को ड्राई, डल होने से बचाया जा सकता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच ओट्स में एक चम्मच दूध डालें और 2 से 3 बादाम को भिगोकर और कूटकर इस पेस्ट में मिला लें। इस पैक को चेहरे पर 12 से 15 मिनट के लिए हफ्ते में 1 बार लगाया लें।
नींबू और शहद फेस पैक
नींबू पेस्ट स्किन व्हाइटनिंग में काफी मददगार होता हैं। ये चेहरे की रंगत को निखारता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट स्किन के नुकसानों को कम करते हैं। इससे स्किन व्हाइटनिंग करने में काफी मदद मिलती हैं। 2 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे रोज रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगा लीजिए और फिर 30 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लीजिए।
मसूर दाल का फायदेमंद फेस पैक
मसूर दाल मेलानिन को कंट्रोल करने का काम करती है जिससे चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं और चेहरे का रंग निखर जाता है। मसूर की दाल को गोरी रंग पाने के लिए बड़ा ही कारगर उपाय माना जाता है। यह खनिज, विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिसकी मदद से त्वचा की गंदगी और मुंहासों को कम किया जाता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए चार चम्मच लाल मसूर की दाल लेकर रात भर भिगोकर रख दें। उसके बाद अगले सुबह इसे पीस लें। अब इसमें एलोवेरा जेल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट तक छोड दें और फिर साफ पानी से धूल लें।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
10 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
14 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
14 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
15 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
17 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
18 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
19 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
21 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines