Home Hacks: ऐसे बहुत से लोग हैं जो ड्राई फ्रूट्स को जैसे-तैसे और कहीं भी रख देते हैं। ड्राई फ्रूट्स जैसे कि बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट आदि हमारे खाने का एक जरूरी और हेल्दी हिस्सा होते हैं। लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो इनमें नमी आ सकती है कीड़े लग सकते हैं या इन पर दाग और फफूंदी भी लग सकती है। इससे न सिर्फ इनका स्वाद खराब होता है बल्कि सेहत पर भी असर पड़ सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और चाहते हैं कि आपके ड्राई फ्रूट्स लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रहें तो आपको इन्हें स्टोर करने का सही तरीका अपनाना चाहिए। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें आप अपना सकते हैं।
एयरटाइट कंटेनर में रखें
ऐसे बहुत से लोग हैं जो ड्राई फ्रूट्स को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में ही स्टोर करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो इन्हें किसी पेपर में बांधकर रख देते हैं। अगर आप भी यह गलती कर रहे हैं तो ऐसा करने से सूखी मेवा जल्दी खराब हो सकती है। आप इन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखें, जिससे नमी और हवा अंदर नहीं जाती है। इससे ड्राई फ्रूट्स नर्म नहीं होते और उन पर फफूंदी नहीं लगती। आप चाहें तो कांच या स्टील के डिब्बे में भी रख सकते हैं।
फ्रिज में रखें
ऐसे कई लोग हैं जो ड्राई फ्रूट्स को बाहर रखते हैं खासकर गर्मियों में। गर्मी में ड्राई फ्रूट्स को फ्रिज में स्टोर करना ही सबसे बेहतर तरीका होता है। इससे वे ठंडे और ताजा बने रहते हैं और जल्दी खराब नहीं होते। खासतौर पर किशमिश और अखरोट को फ्रिज में रखना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
गर्मी और धूप से दूर रखें
ड्राई फ्रूट्स को सीधी धूप या गर्म जगह पर नहीं रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो गर्मी से इनमें तेल निकलने लगता है, जिससे स्वाद और रंग दोनों पर असर पड़ता है। इन्हें हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर ही रखें।
रिसेलेबल बैग्स का इस्तेमाल करें
रिसेलेबल बैग्स आजकल मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप रोज थोड़ा-थोड़ा इस्तेमाल करते हैं तो ड्राई फ्रूट्स को resealable zip-lock bags में रखें। इससे बार-बार खोलने पर हवा और नमी अंदर नहीं जाती और ड्राई फ्रूट्स लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं।
स्टोर करने से पहले भून लें
सिर्फ ऐसे ही ड्राई फ्रूट्स को रखने से ये जल्दी खराब हो सकते हैं। आप इन्हें स्टोर करने से पहले अच्छे से भून लें। जैसे कि मखाना, मूंगफली या काजू को हल्का सा भूनकर स्टोर करना एक अच्छा उपाय होता है। इससे उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ती है और स्वाद भी बेहतर हो जाता है। ध्यान रखें कि पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही इन्हें डिब्बे में भरें।स
ये भी पढ़ें- Home Hacks: मुरझाए धनिए को बनाएं फिर से हरा-भरा, अपनाएं ये आसान तरीका
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
7 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
7 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
8 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
9 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
11 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
11 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
12 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
14 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines