हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Home Decoration Ideas: बंद या खराब घड़ी को न समझे बेकार, ऐसे बनाएं घर के सजावट का सामान

विज्ञापन
Home Decoration Ideas

Home Decoration Ideas: हम सभी घर में मौजूद कई चीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जो हम सभी के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती हैं। ऐसे में हम आप सभी को एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जो बेहद काम की है और हर किसी के घर में दीवार पर लटकी हुई मिल जाती है। अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है हम बात कर रहे हैं घड़ी की। अगर आपके घर में कोई घड़ी खराब हो गई है तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप खराब हुई घड़ी से अलग-अलग चीजें बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे-

खराब पड़ी घड़ी को ऐसे करें यूज

फोटो फ्रेम

पुरानी घड़ी को फेंकने की बजाय आप उसका फोटो फ्रेम बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका घर खूबसूरत लगेगा और दीवारें भी सूनी नहीं लगेंगी। किसी पुरानी घड़ी से फोटो फ्रेम बनाने के लिए आपको बस घड़ी का शीशा हटाना होगा। अब घड़ी को अलग-अलग रंग के कागज और चीजें चिपकाकर सजाएं। इसके बाद आप अपनी या किसी की भी फोटो चिपकाकर खूबसूरत फोटो फ्रेम बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Himachal Beautiful Places: हिमाचल में घूमने के लिए ये 4 जगहें हैं बेस्ट, देखें लिस्ट

बच्चों को पढ़ाएं

आप खराब पड़ी घड़ी की सहायता से भी बच्चों को पढ़ा सकते हैं। आप घड़ी के अंदर फलों, जानवरों, पौधों, रंगों आदि की तस्वीरें लगाकर उन्हें पढ़ा सकते हैं। इससे बच्चों को देखकर याद रखने में आसानी होगी और उन्हें बोरियत महसूस नहीं होगी। इस ट्रिक की मदद से बच्चे चीजों को आसानी से याद रख पाएंगे और इस तरह आपकी घड़ी भी काम में आ जाएगी।

पेंटिंग

आप किसी खराब घड़ी की मदद से पेंटिंग को खूबसूरत लुक दे सकते हैं। आपको बस पेंटिंग को गोल आकार देना है और इसे घड़ी के अंदर अच्छी तरह से रखना है। इससे आपकी पेंटिंग को एक बॉर्डर मिल जाएगा और वह घड़ी के अंदर बहुत अच्छी लगेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें