Holi Skin Care Tips: होली एक ऐसा त्योहार है जिस दिन आप किसी को रंग लगाने से रोक नहीं सकते हैं। प्यार के रंगों वाला ये पर्व हर खटास को मिठास में बदलने का काम करता है। होली पर रंगों से खेलना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी अपनी त्वचा का ख्याल रखना भी है।
जी हां, होली के अवसर पर अपनी स्कीन की केयर (Holi Skin Care Tips in Hindi) करना ना भूलें। कुछ टिप्स को अपनाकर स्कीन को सुरक्षित रख सकते हैं। आज हम आपकी के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी त्वचा का ख्याल (Holi Tips) रख सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
आईस क्यूब्स का करें इस्तेमाल
होली खेलने से पहले अपनी स्कीन के प्रोर्स की उपस्थिति को कम करने के लिए बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको करीब 15 मिनट तक अपने चेहरे पर बर्फ के टुकड़ों से रगड़ें, जिससे हानिकारक रासायनिक रंग आपकी स्कीन में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और आप पिंपल्स से बच सकेंगे।
पूरे शरीर पर लगा लें तेल
बालों के साथ-साथ पूरे शरीर पर तेल लगाना जरूरी है। होली खेलने से पहले सिर्फ बालों पर नहीं बल्कि अपने शरीर पर तेल लगा लें। भले ही आप ऑर्गेनिक कलर्स का यूज करते हों लेकिन सामने वाले के पास किस तरह की क्वालिटी के कलर्स से हैं इसका पता नहीं चलता है। इसलिए खुद को हानिकारक रासायनिक रंग से बचाए रखने के लिए नारियल या बादाम का तेल लगा लें। आप चाहें तो सरसों का तेल भी लगा सकते हैं।
सनस्क्रीन लगाना है जरूरी
होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। अगर आप घर से बाहर होली खेलते हैं तो सूरज की रोशनी और लगातार रंग समेत पानी के संपर्क में आने से आपकी त्वचा से नमी दूर हो सकती है। ऐसे में आपके चेहरे की त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए सनस्क्रीन एसपीएफ 50 का चेहरे पर इस्तेमाल करें।
होंठों पर लिप बाम लगाना ना भूलें
चेहरे के साथ-साथ होंठों का ख्याल रखना भी जरूरी है। इसलिए होली खेलने से पहले होंठों पर एक अच्छा लिप बाम का इस्तेमाल करें। इससे होंठों पर नमी बनी रहेगी और आप हानिकारक रंगों के प्रभावों से बचे रहेंगे। लिप बाम ना होने पर आप चाहें तो देसी घी भी होंठों पर लगा सकते हैं।
खुद को रखें हाइड्रेटेड
होली के दिन स्कीन का ख्याल रखने के लिए ऑयलिंग के अलावा खुद हाइड्रेटेड रखना भी जरूरी है। कोशिश करें कि आपको दिन में कम से कम दो लीटर तक पानी का सेवन करना है। इसे आप हाइड्रेटेड रहेंगे और शरीर से विषाक्त पदार्थों भी बाहर निकालेंगें।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
12 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
15 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
17 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
18 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
21 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines