Holi Skin Care: होली का त्योहार है और रंगों के त्योहार पर अगर रंगों से ही दूरी बना ली जाए, तो फिर होली का मजा अधूरा-सा लगता है। इसलिए होली के त्योहार पर रंगों का होना बहुत जरूरी होता है।
लेकिन होली की मस्ती के बीच स्किन का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है, इसलिए रंगों की मस्ती के बीच त्वचा का ध्यान जरूर रखें। इसलिए आज हम आपके लिए ये आसान टिप्स लेकर आए है, जिससे आपकी स्किन की देखभाल हो सकेगी।
ऐसे करें त्वचा की देखभाल
1. सनब्लॉक लगाएं
अगर आप भी रंगों से खेलना चाहते हैं, तो इससे पहले आप अपनी स्किन पर सनब्लॉक या सनस्क्रीन लगा लें। इसे तेज धूप से आपकी स्किन पर ज्यादा असर नहीं होगा। इससे आपकी त्वचा को भी फायदा मिलेगा।
2. मॉइश्चराइज करें
होली खेलने से पहले ध्यान रखें कि आप अपनी स्किन को मॉयश्चराइज कर लें। साथ ही खेलने के बाद भी इसका ध्यान रखें और तब भी स्किन को मॉयश्चराइज जरूर करें। इसे आपकी त्वचा में नमी रहेगी और रंगों को त्वचा पर प्रभाव कम होगा। इसलिए आप इसे जरूर फॉलो करें।
3. कोकोनट ऑयल भी असरदार
रंगों के करीब जाने से पहले कोकोनट ऑयल का प्रयोग जरूर करें। इसके लिए नारियल या सरसों जो भी तेल अवेलेबल हो, उसे लगाकर ही होली खेलने निकलें। इससे आपकी त्वचा को परेशानी नहीं होगी।
4. पेट्रोलियम जैली भी कारगर
रंगों से बचने के लिए आप अपनी स्किन पर पेट्रोलियम जैली का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे भी आपकी स्किन को फायादा मिलेगा और रंगों से त्वचा को नुकसान नहीं होगा।
5. रगड़कर न धोएं त्वचा
इस बात का खास ख्याल रखें कि रंगों को उतारने के लिए त्वचा को ज्यादा रगड़ें नहीं। स्किन बहुत सेंसिटिव होती है, इसलिए इसका खास ख्याल रखें और आराम से स्किन को धोएं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
27 mins agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
18 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
21 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines