Holi Train Ticket Booking Tips: हर साल होली का त्योहार नजदीक आते ही लोग अपने घरों की ओर रवाना होते हैं. कोई दिल्ली से पटना तो कोई मुंबई से दिल्ली आता है. ट्रैवल करने के लिए कुछ लोग हवाई जहाज तो कुछ लोग ट्रेन का सफर करते हैं. ज्यादातर लोग बजट की वजह से ट्रेन की टिकट बुक करते हैं. ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ना तय है, लेकिन इस बार घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. रेलवे ने होली के मौके पर लगभग 285 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इससे खासतौर पर यूपी, बिहार और अन्य भीड़भाड़ वाले रूट्स पर यात्रा करना आसान होगा. आइए जानते हैं इस फैसले की पूरी जानकारी और कन्फर्म टिकट पाने के आसान तरीके क्या हैं.
इसे भी पढ़ें- Amrit Udyan 2026: अमृत उद्यान में क्या ले जाएं और क्या नहीं? यहां देखें पूरी लिस्ट, वरना No Entry
होली पर क्यों चलानी पड़ीं स्पेशल ट्रेनें?
होली के समय बड़ी संख्या में लोग कामकाज और पढ़ाई से छुट्टी लेकर अपने घर लौटते हैं. ऐसे में ट्रेन की सीटें जल्दी फुल हो जाती हैं और भीड़भाड़ होने लगती है. कई बार हादसे हो जाते हैं और लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. इन्हीं समस्याओं को देखते हुए रेलवे हर स्पेशल ट्रेन चला रहा है.
किन रूट्स पर चलेंगी 285 होली स्पेशल ट्रेनें?
इन स्पेशल ट्रेनों का फोकस उन रूट्स पर है, जहां सबसे ज्यादा भीड़ रहती है. लोगों का आना-जाना लगा रहता है जैसे दिल्ली से पटना, दिल्ली से लखनऊ, मुंबई से वाराणसी, कोलकाता से पटना या बिहार के फेमस रूट्स पर ये सुविधा मिलेगी.
कंफर्म टिकट पाने के लिए क्या करें?
- स्पेशल ट्रेनें जैसे ही IRCTC पर दिखें तो तुरंत टिकट बुक करें. आखिरी समय का इंतजार करने से कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो जाता है.
- जनरल बुकिंग में टिकट ना मिलने पर Tatkal टिकट बुक करें. Tatkal बुकिंग खुलते ही लॉग इन करके अपना टिकट कंफर्म करें.
- एक ही तारीख या एक ही ट्रेन पर अटकने के बजाय दूसरे दिन या वक्त की ट्रेन देखने की कोशिश करें. साथ ही, आसपास के स्टेशनों से भी टिकट चेक करें.
- बुकिंग के समय देरी ना हो इसलिए डिटेल पहले से सेव रखें और पेमेंट ऑप्शन पहले से तैयार रखें.
इसे भी पढ़ें- Propose Day 2026: अबतक नहीं किया है प्रपोज तो यहां जानिए कैसे तैयार करें परफेक्ट प्रपोजल
संबंधित खबरें
पिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
1 hr agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
3 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
3 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
4 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
4 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
5 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
8 hrs agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
8 hrs agoWorld Animal Day: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं प्यार और देखभाल, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?
10 hrs agoMumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines