Holi 2026 Homemade Colors: रंगों का त्योहार होली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. कहते हैं इस दिन एकदूसरे को रंग लगाकर दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं. बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व को 2 दिनों तक मनाया जाता है जिसमें पहला दिन होलिका दहन का होता है जिसे छोटी होली भी कहा जाता है और दूसरा दिन धुलेंडी का होता है जिसे बड़ी होली कहा जाता है. इस साल होलिका दहन 3 मार्च, मंगलवार को किया जाएगा और 4 मार्च, बुधवार को होली खेली जाएगी. होली खेलने में मजा तो बड़ा आता है लेकिन होली के केमिकल वाले पक्के रंग सजा से कम नहीं होते. ये रंग त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचाते हैं और परमानेंट डैमेज का कारण बन सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह बेहद आसानी से आप घर पर ही होली के रंग (Holi Colors) बना सकते हैं. इन रंगों को बनाने का बेसिक इंग्रीडिएंट आपकी रसोई का आटा है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं होली पर कैसे बनाएं घर पर गुलाल.
आटे से कैसे बनाएं होली के रंग | How To Make Holi Colors With Atta
पीला रंग कैसे बनाएं
होली पर पीला रंग बनाने के लिए आपको आटा लेकर उसमें हल्दी का पाउडर मिलाना है. इसके लिए ऑर्गेनिक बिना अतिरिक्त मसाले वाली हल्दी को ही चुनें. आप चाहे तो घर में कच्ची हल्दी को कूटकर उसे आटे में मिलाकर हर्बल गुलाल तैयार कर सकते हैं.
हरे रंग का गुलाल कैसे बनाएं
हरे रंग का गुलाल बनाने के लिए आप पालक या धनिये का इस्तेमाल कर सकते हैं. पालक को सुखाकर पीस लें. इस हरे रंग को आटे में मिला लें. तैयार है आपका गुलाल. आप चाहे तो धनिया की ताजा पत्तियों को पीसकर आटे में मिलाकर सुखा सकते हैं. इससे चटक गहरे रंग का गुलाल तैयार हो जाता है.
लाल गुलाब कैसे बनाएं
घर पर लाल गुलाल बनाने के लिए आपको चुकंदर की जरूरत होगी. चुकंदर को पीसकर उसका रस निकाल लें. इसे आटे में मिलाएं और धूप में सुखाने के लिए रख दें. बस तैयार है आपका सुर्ख लाल गुलाल. आप चुकंदर के रस को पानी में मिलाकर गीला रंग तैयार कर सकते हैं.
नारंगी गुलाल बनाने का क्या तरीका है
आटे में केसर या फिर नारंगी फूड कलर को मिलाकर नारंगी रंग तैयार किया जा सकता है. केसर और आटे को मिलाकर बनाया गया गुलाल स्किन के लिए भी अच्छा होता है. यह पूरी तरह केमिकल मुक्त होता है.
इस बात का रखें ध्यान
आटे को सुखाने के लिए अखबार या बड़ी प्लेट का इस्तेमाल करें. आटा सूख जाने के बाद इसमें गांठें बन सकती हैं. ऐसे में आटे को मिक्सर में डालकर एक बार पीस लें या फिर छननी से छान लें. इससे गुलाल बिल्कुल मखमली हो जाएगा.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
6 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
8 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
8 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
11 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
13 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
14 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
15 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines