Holi 2025: होली का त्योहार मजेदार जरूर होता है, लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे लोग हैं जिन्हें होली का ये त्योहार कुछ खास पसंद नहीं आता। साथ ही कई लोग ऐसे भी हैं जो रंगों से खेलने में अटपटा महसूस करते हैं या स्वास्थ्य संबंधी कारणों से खुद को रंगों से काफी ज्यादा दूर रखते हैं। होली हालांकि सिर्फ रंग लगाने का या खेलने का ही नहीं, बल्कि खुशियां बांटने का भी त्योहार है। अगर आप भी इस साल होली रंगों के बिना मनाना चाहते हैं और अपने त्योहार को जबरदस्त यादगार बनाना चाहते हैं तो ये 6 तरीकों को फॉलो कर सकते हैं और होली का आनंद ले सकते हैं।
होली के लिए करें स्नैक्स तैयार
अगर आप कुकिंग के शौकीन हैं, तो होली से जुड़े कई तरह के स्नैक्स बनाएं और अपने परिवार और दोस्तों को स्वादिष्ट स्नैक्स खिलाकर खुश करें। होली के दौरान बनाए जाने वाले कुछ सबसे लोकप्रिय स्नैक्स हैं खोये से भरी गुजिया, कुरकुरी मठरी, मीठी पूरन पोली और मालपुआ, मसालेदार कचौड़ी और ताज़ा, इलायची से भरपूर ठंडाई।”
होली की सजावट
बहुत से लोग हैं जिन्हें अपने घर को त्योहार के मुताबिक सजाना बेहद पसंद है, तो आप होली के उत्साह में शामिल होने के लिए अपने घर में रंग से सजावट कर सकते हैं और अगर आप चाहें तो रंगीन पेपर झालर से भी अपने घर को सुंदर बना सकते हैं। या फिर चावल के आटे, चाक या फूलों की पंखुड़ियों से सुंदर रंगोली (फ्लोर आर्ट) बना सकते हैं।
होली पार्टी गेम्स
भले ही आप घर के अंदर ही क्यों न हों, आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अंताक्षरी, तंबोला, म्यूजिकल चेयर या चराड़े जैसी कई मजेदार गेम्स का आनंद ले सकते हैं। आप त्योहार के इतिहास और परंपराओं पर आधारित होली-थीम वाली क्विज़ भी आयोजित कर सकते हैं या अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मिलकर उनके साथ रंगीन कलाकृतियां बना सकते हैं।
मंदिर या गौशाला जाएं
कहा जाता है होली भगवान कृष्ण और राधा का उत्सव है। आप मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद ले सकते हैं और द्वापर युग में राधा और कृष्ण द्वारा होली मनाने की कहानियां सुन सकते हैं। साथ ही आप होली के दिन ही किसी गौशाला में जाकर गायों को चारा खिला सकते हैं।
परिवार या दोस्तों के साथ खेलें फूलों की होली
बहुत से लोग हैं जिनका रंगों से होली खेलना का बड़ा मन तो होता है लेकिन वे कुछ वजहों से गुलाल से होली नहीं खेल पाते हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ घर या बाहर कहीं फूलों की होली खेल सकते हैं और होली का आनंद मजेदार अंदाज में ले सकते हैं।
होली थीम वाले गाने और डांस
होली के त्योहार को और भी मजेदार बनाने के लिए, आप पार्टी में बॉलीवुड सॉन्ग जैसे रंग बरसे, बलम पिचकारी, होली के दिन और क्लासिक होली गानों की प्लेलिस्ट बना सकते हैं, ताकि त्योहार का जोश बना रहे। अगर आपको गाना और डांस करना पसंद है, तो अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक मिनी-होली डांस-ऑफ भी आयोजित कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें– Skin Care Tips: होली से पहले इन 3 तरीकों से करें स्किन की देखभाल, नहीं होगी रंगों से एलर्जी
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
7 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
11 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
17 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines