Holi Safety Tips For Pregnant Women: रंगों के इस रंग-बिरंगे त्यौहार में हर कोई झूमता है, मस्ती करता है। कई लोगों के मन में एक अलग उमंग रहती है, लेकिन अगर आप प्रेगनेंट हैं, तो होली पर काफी ख्याल रखना पड़ता है। अब होली है तो भला कोई पीछे क्यों रहे। इस दौरान हुड़दंग के साथ-साथ बहुत मौज-मस्ती होती है और ऐसे में एक गर्भवती महिला को कई सावधानियां बरतनी चाहिए।
क्योंकि अक्सर होली की मस्ती के बीच महिलाएं लापरवाही करती हैं और इसका असर होने वाले बच्चे पर भी होता है। होली के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां रखें, ताकि खुद की और अपने बच्चे को भी सेफ रख पाएं। आइए, जान लेते हैं होली पर प्रेगनेंट महिलाएं कैसे रखें अपना ध्यान-
गर्भवती महिलाएं कैसे मनाएं सेफ होली
- फिसलन या टकराव जैसी दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए भीड़ भरे कार्यक्रमों में जानें से बचें। इसके बजाय परिवार और दोस्तों के साथ होली खेलें।
- त्यौहार में शामिल होने से पहले, त्वचा और बालों को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए नारियल या जैतून का तेल लगाएं। ये बाद में आसानी से रंग हटाने में भी सहायता करते हैं।
- फूलों और हल्दी जैसे फूड प्रोडक्ट, ऑर्गेनिक रंगों का चयन करें।
- सर्दी से बचने के लिए गीले कपड़ों में रहने से बचें। इसके अलावा ज्यादा पानी वाली गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि इससे गिरने का खतरा बढ़ता है।
- खूब सारा पानी, ताजा जूस या नारियल पानी का सेवन करें, ताकि पानी का लेवल बना रहे।
- पूरे दिन अपनी एनर्जी लेवल को बनाए रखने के लिए पौष्टिक और हेल्दी स्नैक्स खाएं।
- प्रेगनेंसी के दौरान आराम बहुत जरूरी है। इसलिए ऐसे कपड़े पहनें, जो न केवल आराम दें बल्कि आपकी रंगों के सीधे संपर्क को कम करें।
- जरूरत के अनुसार ब्रेक लेते रहें।
- ध्यान रखें मोबाइल पूरी तरह से चार्ज हो और इसमें डॉक्टर या नजदीकी अस्पताल की जरूरी जानकारी अवेलेबल रहें।
होली के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन चीजों से बचें
- दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पानी के गुब्बारों से दूर रहें।
- सिंथेटिक या केमिकल रंगों का यूज करने से बचें।
- तेज संगीत और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
- त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आना कम करें।
- ठंडाई पीने से बचें, क्योंकि इसमें भांग मिली होती है।
ये भी पढ़ें- आंखों के साथ-साथ मुंह में चला जाए गलती से रंग तो क्या करें? अपनाएं ये 5 टिप्स
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
3 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
5 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
6 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
8 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines