हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

High Uric Acid: बिना दवा के ठीक हो सकता है हाई यूरिक एसिड, अपनाएं ये घरेलू उपाय 

High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड आपके हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय को अपनाते हुए अपनी समस्या को कम कर सकते हैं।  

विज्ञापन
High Uric Acid

High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड प्यूरीन से भरपूर फूड्स के सेवन करने से बढ़ता है। शरीर में यूरिक एसिड को किडनी फिल्टर तो कर देती है, लेकिन इसकी जरूरत से ज्यादा मात्रा क्रिस्टल्स उंगलियों और पैरों के जोड़ों में जमने लगते हैं। ऐसे में हाई यूरिक की समस्या से छुटकारा पाना जरूरी होता है।  इस समस्या के कारण  हाथ-पैरों में सूजन की परेशानी रहती है। अगर आप भी हाई यूरिक एसिड की परेशानी को झेल रहे हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। आइए यहां जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खे…

सेब का सिरका

हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप हर रोज गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर इसका सेवन करें। यह सिरका एक नेचुरल क्लींजर है, जो डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है। साथ ही इसमें मैलिक एसिड होता है, जो शरीर से यूरिक एसिड को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा आपको दिन में एक सेब जरूर खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Diabetes Reverse के लिए फॉलो करें ये डाइट

विज्ञापन

चेरी

आगर आप हर रोज चेरी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो ये आपके हाई यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही आप यूरिक एसिड के कारण होने वाली गाउट की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। चेरी में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो गाउट से आराम दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।

अजवाइन

अजवाइन ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। साथ ही इसमें ड्यूरेटिक आयल पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को बाहर निकालने के किडनी को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर के एक्स्ट्रा लिक्विड को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा अजवाइन ब्लड को साफ सकता है और बोडी के सुजन को कम करता है। आप दिन में आधा चम्मच सूखे अजवाइन का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

नींबू का पानी

हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए नींबू पानी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप ठंडे पानी के बजाए गर्म पानी में नींबू मिलाकर पिएं, ये यूरिक एसिड कम करता है और साथ ही आपके शरीर विटामिन-सी की कमी से दूर रखता है।

हल्दी

हल्दी अपको एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से दूर रखता है और हाई यूरिक एसिड कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। हल्दी को सब्जी में डालकर, हल्दी वाला दूध या फिर हल्दी का पानी बनाकर पी सकते हैं। हल्दी आपको बॉडी पेन से भी आराम दिलाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Green Tea vs Chamomile Tea: वेट लॉस के लिए पीते हैं चाय, जानिए ज्यादा फायदेमंद कौन सी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola